नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शिव वरयात्राओं ने बांधा समां – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शिव वरयात्राओं ने बांधा समां

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शिव वरयात्राओं ने बांधा समां
दमोह। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर Damoh जिले में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से निकली शिव वरयात्राओं ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। डीजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच हजारों श्रद्धालु शिव बारात में शामिल हुए।
पुराने थाने से बांदकपुर धाम तक निकली ऐतिहासिक शिव बारात
पिछले कई वर्षों से पुराने थाने क्षेत्र से स्व. सोनू चौरसिया द्वारा प्रारंभ की गई शिव वरयात्रा की परंपरा उनके स्वर्गवास के बाद भी निरंतर जारी है। स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं ने उसी उत्साह के साथ इस परंपरा को आगे बढ़ाया।

युवा पहले भोलेनाथ की प्रतिमा को लाने पहुंचे, विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर बारात प्रारंभ हुई। यह भव्य शोभायात्रा उमा मिस्त्री की तलैया, घंटाघर, टॉकीज चौराहा सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बांदकपुर धाम पहुंची।


हर चौराहे पर बारात का जोरदार स्वागत किया गया। शिवाजी पार्क टॉकीज चौराहे पर शिव प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ भारत माता की आरती की गई और विशाल धर्म ध्वजा फहराई गई। धर्म ध्वजा हिंदू संगठनों से जुड़े विक्रांत गुप्ता द्वारा फहराई गई।


इस अवसर पर मध्यप्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर, प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष पंकज सोनी सहित युवा पत्रकार कल्याण संघ के पदाधिकारी
में संदीप पाठक दिनेश चौबे संदीप शर्मा
उमेश महाराज अर्पण सोनी सेलू चौरसिया दीपक सोनी आकाश ठाकुर सोनू ठाकुर राजेंद्र ठाकुर पवन विश्वकर्मा अक्षत असाटी मनोज जैन संजय असाटी सभी ने बारातियों को फलाहार करा कर जलपान कराया और बारात का भव्य स्वागत किया गया

एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जटाशंकर धाम से निकली विशाल शिव वरयात्रा
इसी क्रम में जटाशंकर धाम से भी मोनू पाठक के मार्गदर्शन में भव्य शिव वरयात्रा निकाली गई। यह यात्रा जटाशंकर शिव मंदिर से प्रारंभ होकर सिविल वार्ड, बस स्टैंड, घंटाघर और अस्पताल चौराहा होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान शिव का विवाह समारोह संपन्न होग़ा


बारात में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भूत-प्रेत का स्वरूप धारण कर शिव बारात की परंपरागत झलक प्रस्तुत करते नजर आए। जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत से वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा।
हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उमड़े और देर रात तक शहर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजता रहेगा महाशिवरात्रि के इस आयोजन ने एक बार फिर दमोह की धार्मिक एकता और सांस्कृतिक जीवंतता को प्रदर्शित किया गया

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now