नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह–कुण्डलपुर रेल लिंक को लेकर पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन तीर्थराज कुण्डलपुर तक सीधी रेल सुविधा की मांग, विकास और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह–कुण्डलपुर रेल लिंक को लेकर पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन तीर्थराज कुण्डलपुर तक सीधी रेल सुविधा की मांग, विकास और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह–कुण्डलपुर रेल लिंक को लेकर पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
तीर्थराज कुण्डलपुर तक सीधी रेल सुविधा की मांग, विकास और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
रेल मंत्रालय ने 2008 में दी थी आंशिक स्वीकृति, अब राज्य सरकार से पूर्ण अनुशंसा की अपेक्षा
दमोह। जयंत कुमार मलैया ने आज दमोह प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपते हुए दमोह से कुण्डलपुर तक प्रस्तावित रेल लिंक लाइन को शीघ्र स्वीकृति दिलाने की मांग की।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बुंदेलखंड क्षेत्र के दमोह जिले की पटेरा तहसील में स्थित पवित्र जैन तीर्थ अतिशय सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर जैन तीर्थ देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन सीधी रेल सुविधा के अभाव में यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।


ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि दमोह–कुण्डलपुर नई रेल लाइन का सर्वे दो बार भारत सरकार द्वारा संसद के रेल बजट में घोषित किया जा चुका है। पश्चिम मध्य रेलवे, जबलपुर द्वारा सर्वे कार्य पूर्ण कर 7 जुलाई 2007 को बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। इसके आधार पर भारतीय रेल मंत्रालय ने वर्ष 2008 में कुल 49 करोड़ रुपये की परियोजना लागत निर्धारित करते हुए अपने हिस्से की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की थी तथा शेष राशि के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा था।


ज्ञापन में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि वे भारत सरकार को इस रेल लाइन की पूर्ण स्वीकृति हेतु अनुशंसा प्रदान करें, ताकि लंबे समय से लंबित यह परियोजना शीघ्र प्रारंभ हो सके। वर्तमान विधायक एवं
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि दमोह–कुण्डलपुर रेल लिंक से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दमोह जिले के आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत ढांचे के विकास को भी नई गति मिलेगी। यह परियोजना बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए विकास की नई राह खोलेगी और विश्वभर से आने वाले तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now