नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बांदकपुर में आस्था पर हमला – दर्शन के नाम पर वसूली, भक्तों का फूटा ग़ुस्सा!” डेंजर भारत न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट | – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
« Feb    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बांदकपुर में आस्था पर हमला – दर्शन के नाम पर वसूली, भक्तों का फूटा ग़ुस्सा!” डेंजर भारत न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट |

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

“बांदकपुर में आस्था पर हमला – दर्शन के नाम पर वसूली, भक्तों का फूटा ग़ुस्सा!”
डेंजर भारत न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट |

दमोह, बांदकपुर।
सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर में भगवान के दर पर आए श्रद्धालुओं के साथ ठगी और वसूली हो रही है — और इस पूरी लूट के पीछे है मंदिर प्रशासन की चुप्पी और अवैध कब्जाधारी दुकानदारों की मिलीभगत!

दर्शन करने आए श्रद्धालु जब बोले तो सन्न रह गया प्रशासन!

“भाई साहब, हम मंदिर देखने आए हैं या टिकट लेकर कोई शो?”
“यह तो मंदिर है, बावड़ी देखना भी अब पैसे से होगा?”
“हमने विरोध किया तो दुकानदार धमकी देने लगे!”

वीडियो में साफ़ सुनाई देता है — कैसे एक चाय दुकानदार ग्रामीणों से ₹20 एंट्री और ₹50 फोटो खींचने के नाम पर वसूली करता है। और जब विरोध हुआ, तो उसने जवाब दिया:
> “गार्ड से पूछ लो… मंदिर का ही नियम है।”

लेकिन जब डेंजर भारत टीम ने गार्ड से बात की — गार्ड हक्का-बक्का रह गया।
ना कोई ठोस जवाब, ना कोई लिखित आदेश, ना कोई सूचना बोर्ड।

प्राचीन बावड़ी बनी लूट की बावड़ी!
जिस प्राचीन बावड़ी को दमोह कलेक्टर और शासन ने सहेजकर जनता के लिए खोला — आज वही बावड़ी भक्तों से पैसे वसूलने का अड्डा बन गई है।

प्रशासन से तीखे सवाल:

1. अगर टिकट नहीं है, तो वसूली क्यों?

2. क्या मंदिर प्रशासन जानबूझकर आंख मूंदे हुए है?

3. क्या वसूली का पैसा मंदिर ट्रस्ट तक पहुंच रहा है या जेबों में जा रहा है?

4. क्या मुन्ना तिवारी जैसे अवैध कब्जाधारी पूरे सिस्टम को गुमराह कर रहे हैं?

डेंजर भारत न्यूज़ की माँग:

सभी अवैध दुकानों को 24 घंटे के भीतर हटाया जाए

बावड़ी के आसपास CCTV लगाकर निगरानी हो

मंदिर ट्रस्ट और गार्ड की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो

पीड़ित श्रद्धालुओं की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की जाए

बांदकपुर में आस्था रो रही है, शासन मौन क्यों है?


अब देखना है कि दमोह कलेक्टर और मंदिर समिति श्रद्धालुओं की आवाज सुनते हैं या दुकानदारों के लालच को बढ़ावा देते हैं!

डेंजर भारत न्यूज़ – आपके अधिकार की आवाज
“क्या भगवान के दर्शन भी अब बिकेंगे?”

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now