नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पथरिया में चार लोगों ने मिलकर व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

पथरिया में चार लोगों ने मिलकर व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पथरिया में चार लोगों ने मिलकर व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती!

दमोह। पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौथा बमोरी में रविवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति पर रॉड, डंडे और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान कुलदीप सिंह राजपूत के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर अवस्था में दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह अपने घर पर अपनी छोटी बच्ची के साथ मौजूद थे, तभी उनके पड़ोसी अनिकेत, भोले, कमल और रघुवीर राजपूत ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पड़ोसी लंबे समय से कुलदीप के घर में तांका-झांकी करते थे, जिसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था।


कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार आरोपियों को इस हरकत से मना किया था, लेकिन जब उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो चारों पड़ोसियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से बेरहमी से पीटकर उन्हें घायल कर दिया।
घायल कुलदीप सिंह को आसपास के लोगों की मदद से लहूलुहान हालत में शाम 6 बजे दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया। गनीमत रही कि घटना के दौरान उनकी छोटी बच्ची को कोई चोट नहीं आई।


घटना के समय कुलदीप की पत्नी, जो कि दमोह में प्राइवेट अस्पताल कार्यरत हैं, घर पर मौजूद नहीं थीं। घटना के बाद भी पथरिया थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है पथरिया पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now