नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , न्यू दमोह बनता जा रहा बदमाशों का गढ़, चाकूबाजी की वारदात से दहला इलाका! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

न्यू दमोह बनता जा रहा बदमाशों का गढ़, चाकूबाजी की वारदात से दहला इलाका!

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

न्यू दमोह बनता जा रहा बदमाशों का गढ़, चाकूबाजी की वारदात से दहला इलाका!

पुराने विवाद में चार युवकों ने किया जानलेवा हमला, युवक गंभीर
दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू दमोह में चाकूबाजी की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुराने विवाद को लेकर चार युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायल युवक की पहचान संजू पिता अनिरुद्ध (रोहित) अहिरवार, उम्र 21 वर्ष, निवासी न्यू दमोह के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले में जावेद सहित अन्य आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी एच.आर. पांडे, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा एवं चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी स्वयं मौके पर पहुंचे। देर रात जिला अस्पताल परिसर में आक्रोशित लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।


लगातार हो रही चाकूबाजी की घटनाओं से न्यू दमोह क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस गश्त व सख्त कार्रवाई की सख्त आवश्यकता है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now