नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम 2026 का शुभारंभ – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
« Feb    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम 2026 का शुभारंभ

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम 2026 का शुभारंभ
दमोह | 10 जनवरी 2026
बुन्देलखण्ड की सांस्कृतिक पहचान और फिल्म पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से बुन्देलखण्ड फिल्म फेस्टिवल एवं फिल्म पर्यटन समागम 2026 का शुभारंभ दमोह में हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि बुंदेली फेस्टिवल के माध्यम से आने वाले समय में बुंदेलखंड को फिल्म और पर्यटन के क्षेत्र में आगे ले जाया जाएगा और बुंदेली भाषा की अपनी फिल्म इंडस्ट्री विकसित की जाएगी।


प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश तिवारी ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि यह विचारों का बीजारोपण है, जिससे स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलेंगे। अभिनेता रघुवीर यादव ने संस्कृति को पहचान की जड़ बताते हुए सीखते रहने की प्रेरणा दी।


कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि जिला प्रशासन फिल्म उद्योग, पर्यटन, रोजगार और आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए पूरी पारदर्शिता और सकारात्मक भावना के साथ कार्य करेगा तथा फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सुविधा प्रदान की जाएगी।


कार्यक्रम का उद्देश्य बुंदेलखंड और दमोह को उभरते हुए फिल्म टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करना और नवोदित कलाकारों को मंच देना रहा। समागम में बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों पर आधारित शॉर्ट फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now