नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरोना संकटकाल में देखें राज्यों के हालात*! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

कोरोना संकटकाल में देखें राज्यों के हालात*! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत हमारे चैनल को लाइक करें पसंद आए तो शेयर करें और प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड करें और सब्सक्राइब करें !खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8109062404

*हरियाणा, कुल संक्रमित -3384*

अनलॉक-1 की शुरुआत हरियाणा के लिए बेहद खराब रही। जन-जीवन तो पटरी पर लौटा, लेकिन कोरोना संक्रमण की गति तीन गुना बढ़ गई। मात्र 4 दिन में ही एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। पिछले 96 घंटे में प्रदेश में 1028 संक्रमित मिले हैं। यानि हर पांचवें मिनट में एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हो रही है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के ग्राफ से मृत्युदर में इजाफा हो रहा है। प्रदेश में 26 मौतों से मृत्युदर 0.71 फीसदी पर पहुंच चुकी है। प्रदेश में 15 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। 12 मरीजों की सांसें आक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 3 वेंटीलेटर पर हैं।

 

*दिल्ली, कुल संक्रमित -25,004*

राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25004 के पार पहुंची। गुरुवार को दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 24 घंटे में 1359 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25004 पहुंच गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 22 मौते हुई है। वहीं, अन्य 22 मौते 3 अप्रैल से 1 जून तक हुई है। जिनकी केस सीट देखकर डेथ ऑडिट कमेटी ने उनकी मौत कोरोना से होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही 44 नई मौते जुड़ने से अब तक कुल मौतों की संख्या 650 पहुंच गई है। वहीं, 356 मरीज ठीक/डिस्चार्ज/माइग्रेट होने के साथ अब तक कुल 9898 तक पहुंच गई है।

*महाराष्ट्र; कुल संक्रमित – 77,793*

राज्य में पिछले 24 घंटे में 2933 नए केस मिले, जबकि 123 मरीजों की मौत हुई। देश के कुल 2 लाख 30 हजार 117 केसों में से 35% मरीज सिर्फ महाराष्ट्र में हैं। 1 जून से 4 जून के बीच एक्टिव कोविड-19 मरीजों में 11.29% का इजाफा हुआ है।

 

 *राजस्थान; कुल संक्रमित – 9930*

राज्य में शुक्रवार को 68 नए केस सामने आए। इनमें झालावाड़ में 23, भरतपुर में 20, जयपुर में 16, बारां में 4, कोटा में 2 और सवाई माधोपुर में 1 मरीज मिला है। वहीं, 2 दूसरे राज्य से आए व्यक्ति भी संक्रमित मिले हैं। इस तरह राज्य में अब तक 9930 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक संक्रमण से 213 की जान जा चुकी है

 

*मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित – 8420*

देश में मध्य प्रदेश संक्रमितों के मामलों में छठवें से सातवें नंबर पर आ गया है। पहले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश आगे थे। लेकिन पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ। उसने मध्य प्रदेश को पीछे छोड़ दिया। राज्य में संक्रमितों की संख्या 8762 हो गई है

 

*उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित – 8762*

राज्य में बीते 24 घंटे में 371 नए मरीज मिले, जबकि 15 की मौत हुई। अब कुल संक्रमितों की संख्या 9242 पहुंच गई है। इस बीमारी से राज्य में 245 मरीजों की जान जा चुकी है।

 

*बिहार, संक्रमित -4551*

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4452 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 126 नए मरीज मिले हैं और तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 88313 सैंपल की जांच हो चुकी है। करीब 21 लाख प्रवासी मजदूर बिहार आ चुके हैं और इनमें से 11 लाख लोग क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर अपने घर लौट चुके हैं।

 

आंकड़े सरकारी वेबसाइट से https://www.covid19india.org 5 जून रात 7:50 पर लिए गए है।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now