गुंडा टैक्स की रकम ना मिलने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपीगणों की जमानत निरस्त कर भेजा जेल डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

गुंडा टैक्स की रकम ना मिलने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपीगणों की जमानत निरस्त कर भेजा जेल! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
ओरछा/टीकमगढ़। मीडिया सेल प्रभारी एन.पी. पटेल ने बताया घटना दिनांक 08/09/2020 को आरोपी डिम्पी तोमर तनय शिवसिंह तोमर निवासी आजादपुरा ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर फरियादी से 50000/- रूपये की अवैद्य मांग की गई, फरियादी के द्वारा रूपये देने से मना करने पर आरोपीगणों ने फरियादी से मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी जिस पर थाना ओरछा में आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 276/2020

अंतर्गत धारा 327, 294, 323,506B भादवि के तहत पंजीबद्ध कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ओरछा के समक्ष पेश किया गया। तत्पश्चात् आरोपीगणों की ओर से जमानत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर शासन की ओर से पैरवी कर रहे अभियोजन अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा ने उक्त जमानत आवेदन का विरोध करते हुए तर्क दिए जिससे सहमत होकर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपीगणों के जमानत आवेदन को खारिज करते हुए आरोपीगणों को जेल भेज दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






