18 एकड़ भूमि से हटाया अबैध कव्जा,भूमि को गौशाला मुडेरी को सुपुर्द जबेरा ब्लाक में अब तक अतिक्रमण हटाने की सबसे बडी कार्यबाही! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह जिला के जबेरा – जनपद पंचायत मुख्यालय से महज दो किमी दूर ग्राम पंचायत मुडेरी में शासन द्वारा गौ शाला का निर्माण कराया गया था। इसी गौशाला से लगी रेशम केंद्र की जमीन गौशाला हेतु पशु चारागाह के लिए आवंटित की गई थी।जिस पर लोगो का अबैध कव्जा था।कव्जा हटाने के लिए तहसीलदार एव राजस्व टीम द्वारा बार बार सूचना देने पर भी लोगो द्वारा बेजा कव्जा नही हटाया जा रहा था।वही गौशाला प्रारम्भ होने एव गौशाला में करीब सैकड़ा भर गाय आने से गौशाला सुचारू रूप से संचालित नही हो पा रही थी।गुरुवार को

तहसीलदार अरविंद यादव ,मुख्यकार्यपालन अधिकारी अवधेश सिंह और थाना प्रभारी के के तिबारी पुलिस बल के साथ ग्राम मुडेरी पहुचे।जहा प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए रेशम केंद्र की भूमि से अबैध कब्जा हटवाया।कव्जा हटाने की कार्यवाही बड़े ही शांति पूर्ण ढंग से प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने सम्पन्न कराई।

अबैध कव्जा हठाकर भूमि को सरपंच सचिब ग्रामपंचायत मुडेरी को हेंड ओवर किया गया।बही जबेरा नगर में लम्वे समय मीट मार्केट बस्ती में संचालित हो रहा था जिससे ग्रामीणों को समस्या थी।बही समीपस्थ खाली पड़ी भूमि को भी अबैध कव्जा से मुक्त कराकर बहा मीट मार्केट के लिए भूमि आवंटित की गई है।अब नगर से बाहर बायपास चोराहे पर मीट मार्केट बनाया जाएगा।नगर में अवैध कव्जा हटाने के यह अभी तक की सबसे बड़ी कार्यबाही है।

इस सम्बंध में तहसीलदार अरविंद यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत मुडेरी में 6 एकड़ गौ शाला की भूमि और 12 एकड़ अन्य भूमि पर लोगो को अबैध कव्जा था।जिस पर राजस्व टीम ने पुलिस और ग्रामपंचायत के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराया ।सभी टीम के सदस्यों को शांति पूर्ण तरीके से कव्जा मुक्त के लिए तसीलदार आरविंद यादव ने धन्यबाद दिया।

मुख्यकार्यापालन अधिकारी अवधेश सिंह ने कहा शासन द्वारा गौशाला का निर्माण कार्य कराया गया है था।लेकिन पशु चारागाह की भूमि पर लोगो का अवैध कव्जा था जिसमे तहसीलदार अरविंद यादव और प्रशासनिक टीम द्वारा कव्जा मुक्त कराया गया है।आगामी समय मे मॉडल गौशाला ,उपर्युक्त पशु चारागाह ,गार्डन ओर मीट मार्केट बनाने की परियोजना है।जल्द से जल्द यहा विकास कार्य किये जाएंगे।कार्यबाही में एसडीओ शिवाजी, उपयंत्री आर के बर्मा,सरपंच प्रकाश सिंह ,आर आई भरत पटेल,पटवारी प्रकाश सिंह,सचिब सुधीर श्रीवास्तव ,एस आई एम के सिंह,प्रधानआरक्षक सुंदर ,आरक्षक कल्याण,भगवत, जालिम,महिला आरक्षक स्वाति,सारिका, नगर रक्षा समिति राजा तिवारी,आशु तिवारी,लखन,किरण सहित पत्रकार साथी ब ग्रामीण ब कोटवार उपस्थित रहे।
जबेरा से सोनू सेन की रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






