नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह जिले में स्थापित मां दुर्गा की झांकियों के प्रमुख अखाड़ों के सदस्यों ने एवं पंडित पुरोहित पुजारियों ने की भक्तों से अपील!जब तक दवाई नहीं जब तक ढिलाई नहीं! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
« Feb    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह जिले में स्थापित मां दुर्गा की झांकियों के प्रमुख अखाड़ों के सदस्यों ने एवं पंडित पुरोहित पुजारियों ने की भक्तों से अपील!जब तक दवाई नहीं जब तक ढिलाई नहीं! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह जिले में कोरोना के दृष्टिगत सामाजिक दूरी का पालन मास्क का उपयोग के सबंध में पुरोहितो एवं दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारियों नें आमजनों-श्रृद्धालुओ से पालन का आग्रह किया हैं। पंडित श्री आशीष दत्त कटारे ने कहा मां के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बडी देवी मंदिर आते हैं, श्रद्धालुओ से उन्होंने आग्रह किया है कोविड-19 के कारण मास्क, सेनेटाईजर एवं सोशल डिस्टेंस का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा इस बार गर्भ ग्रह में प्रवेश निषेध रहेगा मां के दर्शन बाहर से ही होंगे, वहीं से आप पुष्प, पूजन, अर्चन आदि कर सकते हैं। सभी भक्तों से आग्रह है कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मां के दर्शन करें।

चण्डी जी मंदिर हटा के पुजारी श्री ज्योति गोस्वामी ने कहा इस वर्ष नवरात्रि में मां चंडी जी न्याय समिति के द्वारा कोरोना महामारी की संक्रमण को देखते हुए सारे प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें मां के मंदिर के सामने एक कुण्ड रखा गया है, श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए उससे मोटर के द्वारा माता रानी को जल अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही न्याय समिति के द्वारा भक्तों को मास्क वितरण भी किये जा रहे है। उन्होंने कहा मंदिर में सेनेटाईजर मशीन का भी उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा अपने आप को सुरक्षित रखते हुए सभी को सुरक्षित करें और मास्क लगाकर ही मंदिर आयें।
ज्वाला माई दुर्गा उत्सव समिति से श्री लक्ष्मण ठाकुर राजू जरिया ने समिति की तरफ से सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाए देते हुये कहा समिति के द्वारा माता की झाकी निर्मित की गई है माँ के दर्शनों के लिए अवश्य आयें। उन्होंने कहा इस कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुये सोशल डिस्टेंश का पालन अवश्य करें साथ ही सेनेटाईजेशन एवं मास्क का उपयोग भी करें। समिति प्रबंधन के द्वारा आने वाले सभी श्रद्धालुओ को सारी व्यवस्था की गई हैं, सभी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ माता की झाकी के दर्शन कर सकें एवं मॉ की भक्ति कर उनका आर्शीवाद प्रापत करें।
एकता दुर्गा उत्सव समिति श्री सतीश तिवारी ने कहा सम्पूर्ण विश्व एवं भारत देश मे माता की आराधना की जा रही हैं, कोरोना महामारी को देखते हुये माँ जगत जननी की आराधना भी करना है और उनसे प्रार्थना भी करना हैं, सम्पूर्ण धार्मिक कार्यक्रम पूर्ण करना है साथ ही महामारी को देखते हुये सभी लोग सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें, माँ की आरती के समय भी सभी का सोशल डिस्टेंश का ध्यान रखा जा रहा हैं, सेनेटाईजेशन की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने सभी से आग्रह करते हुये कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुये सामाजिक दूरी, हाथों मे सेनेटाईजेशन और मास्क लगा कर ही माता के दर्शन एवं माँ की आराधना करें।
दुर्गा उत्सव समिति राय चौराहा श्री प्रिंस राय ने कहा माता रानी के दर्शन एवं आराधना के लिए आप सभी मास्क एवं सेनेटाईजर के साथ सोशल डिस्टेंश का पालन अवश्य करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now