खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा नवरात्रि के अवसर पर फलाहार खाद्य सामग्री विक्रय दुकानों एवं फुटकर किराना दुकानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा नवरात्रि के अवसर पर
फलाहार खाद्य सामग्री विक्रय दुकानों एवं फुटकर
किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच मैजिक बॉक्स केमिकल टेस्टिंग किट से की गई,
आरारोट एवं मार्बल पाउडर की राजगिर लड्डूओं में मिलावट की पुष्टि हेतु की गई
मैजिक बॉक्स से ऑन द स्पॉट जांच

कलेक्टर श्री तरुण राठी द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ. संगीता त्रिवेदी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी दमोह राकेश अहिरवाल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दमोह शहर में फलाहार खाद्य सामग्री एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने कच्छयाना मस्जिद दमोह स्थित संजू लड्डू वाले प्रो. संतोष चौरसिया की लड्डू विक्रय दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दुकान में विक्रय हेतु संग्रहित राजगिर के लड्डू के नमूनें जांच हेतु लिए गए हैं, जिनको गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। नवरात्रि पर्व के दौरान कतिपय दुकानदार राजगिर के लड्डूओं में आरारोट,मार्बल पाउडर एवं अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थों की मिलावट कर देने की आशंका रहती हैं जो कि उपवास करने वाले श्रद्धालुओं के स्वस्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। मौके पर मैजिक बॉक्स केमिकल फ़ूड टेस्टिंग किट की सहायता से राजगिर लड्डूओं की गुणवत्ता जांच की गई।

इसी तरह बाराद्वारी स्थित किशन ट्रेडर्स, बलराम राजलदास किराना मर्चेंट एवं अन्य फुटकर किराना दुकानों से साबूदाना,सिंघाड़ा आटा, सभी मसाले पाउडर,खड़े मसाले, आटा, चावल,दाल, नमक,फलाहारी नमकीन,पोहा आदि की जांच की गई। उक्त मैजिक बॉक्स केमिकल टेस्ट किट से की गई जांच में सभी खाद्य पदार्थ गुणवत्तायुक्त पाए गए हैं। मौके पर किराना दुकान संचालको को खाद्य सुरक्षा के विभिन्न नियमों का परिपालन करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






