नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत ! – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत !

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह.नवरात्रि के पावन पर्व पंचमी पर प्रसिद्ध मां बड़ी देवी मंदिर में महा आरती विधि विधान से संपन्न हुई, महा आरती में मां बड़ी देवी मंदिर के पुजारी आशीष दत्त कटारे द्वारा भव्य माता की आरती की गई इसके बाद सभी भक्तों ने आरती कर माता रानी के दर्शन किए मां जगत जननी को याद कर मनोकामना पूर्ण करने की मां से आराधना की. मंदिर में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मंदिर द्वारा माक्स लगाकर एवं दूरी बनाकर रहने की लगातार अपील की जा रही है मंदिर परिसर में सैकड़ों भक्तों ने पहुंचकर मां जगत जननी के दर्शन किए और आरती का लाभ लिया, सभी भक्तों ने मां जगत जननी की आराधना कर

कोरोना संक्रमण खत्म हो इसकी भी कामना की , मां बड़ी देवी मैं पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान द्वारा पुलिस व्यवस्था लगाने के निर्देश दिए गए थे जहां सीएसपी अभिषेक तिवारी, टीआई एच आर पांडे सहित पुलिस बल मंदिर में मौजूद है!

दशहरे पर चीन बॉर्डर का दौरा करेंगे राजनाथ सिंह, कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन कर चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद
प्रकाश जावड़ेकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जम्मू-कश्मीर में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था (पंचायत राज ऐक्ट) को मंजूरी , अब वहां ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर चुनाव होंगे।

‘आइटम’ वाले कमेंट पर अब कांग्रेस में कमलनाथ का विरोध, पार्टी नेता बोले- राहुल गांधी के बयान के बाद तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

महाराष्ट्र* एकनाथ खडसे ने सौंपा इस्तीफा, फडणवीस पर बरसते हुए बोले, ‘एक शख्स की वजह से छोड़ी पार्टी’।

महाराष्ट्र बीजेपी को तगड़ा झटका, एकनाथ खडसे ने दिया इस्तीफा, शुक्रवार को एनसीपी में हो सकते है शामिल।

बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा- लालटेन फूट गई है और तेल बह गई है। अब न पंजा का चली और उनका कोई खेल चली।

बिहार* योगी, राजनाथ और नड्डा की रैलियां, विपक्ष पर जमकर बोला हमला।

कांग्रेस और लोजपा ने जारी किए घोषणा पत्र, चिराग ने मुख्यमंत्री को बताया जातीयता बढ़ाने वाला।

पीएम मोदी ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुलिस स्‍मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि।


मध्यप्रदेश की मंत्री का विवादास्पद बयान, कहा- मदरसों में पैदा होते हैं आतंकी, कांग्रेस बोली- चुनाव आयोग ले संज्ञान।

मध्यप्रदेश* उपचुनाव लड़ रहे तुलसीराम सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा,नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति बिना विधायक हुए मंत्री सिर्फ छह महीने तक बन सकता है।

दिल्ली सरकार का ‘रेड लाइट ऑन, इंजन ऑफ’ अभियान आज से शुरू हो गया है। लोग इस अभियान को लेकर जागरूक भी दिख रहे हैं। इसका पालन करने वालों को आज गुलाब का फूल दिया जा रहा है।

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा- ‘पंजाब की आवाज राज्यपाल तक पहुंची है, वह इसे राष्ट्रपति तक आगे बढ़ाएंगे,मुझे राष्ट्रपति शासन लगने की कोई परवाह नहीं है।

दमोह। जिले में कोविड-19 के नए केस मिलने का सिलसिला लगाता जारी है। अक्टूबर के 21 वे दिन 12 पाजेटिव रिपोर्ट आई है। जिसमें सबसे अधिक चार केस हटा के संजय वार्ड से सामने आए है माना जा रहा श्ह लोग एक ही परिवार के सदस्य होगे। इसके पूर्व कल 20 अक्टूबर को भी हटा में पांच नए केस मिले थे। जिससे हटा में कोरोना के संक्रमण के फिर से पैर पसारने से नया हाट स्पाट जैसे हालत बनते नजर आ रहे है। जिले में अभी तक 27652 प्रकरण सेंपल हेतु भेजे गए है। जिनमें 27418 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 2038 रिपोर्ट पाजेटिव आने के बाद 1768 लोग कोरोना की जंग जीतकर स्वस्थ्य हो चुके है। जबकि 54 लोगों की कोरोना के इलाज के दौरान जान भी जा चुकी है। अभी 234 मरीजों की सेंपल रिपोर्ट आना बाकी है।

भारत में कोरोना के मामले 76 लाख के पार हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 54,044 नए मामले सामने आए और 717 मौतें हुईं।

भारत में अब तक कोरोना के कुल 76,51,108 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 7,40,090 ऐक्टिव केस हैं जबकि 67,95,103 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

राजस्थान मंत्री परिषद का बड़ा फैसला, किसानों के हितों के संरक्षण के लिए बुलाया जायेगा विधानसभा का विशेष सत्र।

कैंसर से ठीक हुए संजय दत्त, प्यार और आशीर्वाद के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया।

आज कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगी कांटे की टक्कर।

त्योहारी सीजन में भारतीय स्टेट बैंक ने 0.25 फीसदी सस्ता किया होम लोन।

बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय बाजार,सेंसेक्स करीब 165 अंक उछला।

मोदी सरकार ने दिवाली से पहले 30 लाख 70 हजार सरकारी कर्मचारियों (नॉन गजेटेड) को बोनस देने का फैसला किया है। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारियों को बोनस देने से सरकार पर 3,737 करोड़ रुपये का बोझ आएगा। आपको बता दें कि इससे पहले केन्द्र सरकार ने हाल ही में सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को त्यौहारों के मौके पर 10,000 रुपये का ब्याज मुक्त अग्रिम देने का फैसला किया था। उपभोक्ता खर्च बढ़ाकर अर्थव्यवस्था में मांग बढ़ाने की योजना के तहत सरकार ने यह कदम उठाया था।

मंत्री ने बताया कि विजयदशमी या दुर्गा पूजा से पहले ही 30 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 3737 करोड़ रुपये के बोनस का भुगतान तुरंत शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए एक ही किश्त में बोनस दिया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now