नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मध्य प्रदेश के दमोह मैं अक्टूबर के आखिरी दिन दर्जन भर पोजेटिव रिपोर्ट में मलहरा से भाजपा प्रत्याशी प्रदुमन सिंह भी शामिल.. अक्टूबर में 400 नए मरीज मिलने से टोटल कोविड केस 2116.. इधर 62 की मौत, अभी 75 सेंपलों की रिपोर्ट आना बाकी!

पीएम मोदी बोले- देश की धरती पर बुरी नजर रखनेवालों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सेना तैयार।

देश के पहले सी-प्लेन में सवार हुए पीएम मोदी। इसी के साथ देश में शुरू हुई सी-प्लेन सेवा। यह सी-प्लेन महज 30 मिनट में 200 किमी की दूरी (केवडिया से साबरमती) तय करेगा।

पुलवामा में जवानों की शहादत पर हुई भद्दी राजनीति, पड़ोसी देश के कबूलनामे के बाद बेनकाब हो गए लोग *पीएम मोदी।*

‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, देश ने संकट में सामर्थ्य दिखाया, एकता की ताकत ही आपदा से लड़ना सिखाती है, कोरोना संकट से पूरा देश एक साथ लड़ रहा है।

कोरोना से ठीक हुए 74 लाख से अधिक मरीज, एक दिन में सामने आए 48268 नए मामले।

30 अक्टूबर तक कोविड-19 के कुल 10,87,96,064 सैंपल्स टेस्ट किए जा चुके हैं। इनमें से 10,67,976 सैंपल्स का टेस्ट बीते 24 घंटे के दौरान किया गया: ICMR

बिहार चुनाव* आयोग ने कहा- कोरोना वैक्सीन का वादा नहीं है आचार संहिता का उल्लंघन।

पुण्यतिथि पर सोनिया और प्रियंका ने इंदिरा गांधी को किया याद, राहुल ने जीने का सही रास्ता दिखाने के लिए दिया धन्यवाद।

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री और उपराज्यपाल ने सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि।

प्रधानमंत्री मोदी ने लौहपुरुष सरदार को बताया, ‘राष्ट्रीय एकता और अखंडता का अग्रदूत।

राजनेताओं को सरदार पटेल के महान गुणों को आत्मसात करना चाहिए *उपराष्ट्रपति।*

राजस्थान* कल से फिर  गुर्जर आरक्षण आंदोलन, करौली में धारा 144 लागू, कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद,अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।

राजस्थान* विधानसभा सत्र की होगी शुरुआत, कृषि विधेयक के खिलाफ विधेयक लाएगी कांग्रेस सरकार।

राउत का बड़ा बयान, कहा- तेजस्वी यादव सीएम बने तो नहीं होगा आश्चर्य, चुनाव आयोग को बताया भाजपा की शाखा।

मध्यप्रदेश* EC ने स्टार प्रचारक से हटाया तो बोले कमलनाथ- वह कोई पद नहीं, 10 नवंबर के बाद दूंगा जवाब।

मुंगेर भारत माता के माथे पर कलंक, आग लगाने में लगे हैं कुछ लोग- हिंसा कांड पर बोले बाबा रामदेव।

ब्रिटेन में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से परेशान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लगाया एक महीने का लॉकडाउन*

फ्रांस: चर्च के बाहर पादरी को मारी गोली, हमलावर फरार*

अंतिम दौर में ट्रंप और बिडेन का चुनाव अभियान, प्रचार में झोंकी ताकत*

भारतीय राजदूत विक्रम मिसरी ने चीन के ड्राइवर को दी भावपूर्ण विदाई*

पाकिस्तान : 13 साल की ईसाई बच्ची को अगवा कर धर्मांतरण कराया*

भारत-अमेरिका टू प्लस टू वार्ता से बढ़ रहे हैं द्विपक्षीय संबंध : रिपोर्ट*

ग्राउंड रिपोर्टः उत्तर बिहार बाढ़ से बेहाल, पर चुनावी मुद्दा नहीं*

दिल्ली में 58 साल बाद अक्तूबर महीना रहा सबसे ठंडा, लाहौल-स्पीति में सीजन की पहली बर्फबारी*

IPL 2020: दिल्ली और RCB की हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, अंकतालिका में बड़ा उलटफेर*

लद्दाख में दो बार महसूस किए गए भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं*

Bihar Election 2020: पीएम मोदी बिहार में आज चार रैलियों को करेंगे संबोधित*

कोरोना संक्रमित तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोराइक्कन्नू का अस्पताल में निधन*

नीदरलैंड की कंपनी से 750 करोड़ की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार*

देश के सर्वाधिक प्रदूषित 23 शहरों में हरियाणा के 15, स्मॉग भी छाया, दिल्ली के बाद हिसार सबसे प्रदूषित*

हाईकोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी- आरोपी की गोली पीड़ित को नहीं लगी, इस आधार पर नहीं दी जा सकती जमानत!

कालका-शिमला ट्रैक पर रोमांचकारी टॉय ट्रेन का सफर, यात्रियों से गुलजार होने लगे स्टेशन, 78 ने की यात्रा*

निकिता हत्याकांड में नया मोड़, घंटे भर पहले कॉलेज पहुंचकर रची थी वारदात की साजिश*

दिल्ली NCR हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन महिलाओं के साथ ऐसे हाल में थे सात लोग, देखकर पुलिस भी हैरान*

हरियाणा दिवस पर मनोहरलाल से खास बातचीत: ऐसा हरियाणा बनाएंगे जहां भ्रष्टाचार, भेदभाव नहीं होगा*

चीन को भारत की दो टूक, विदेश मंत्री बोले- ‘LAC पर बदलाव का कोई भी एकतरफा प्रयास नामंजूर’*

कांग्रेस हमारे जवानों की बहादुरी पर सवाल उठा रही है। यह कहा जा रहा है कि चीन ने हमारा 1200 वर्गमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है। अगर मैंने खुलास कर दिया तो उन्हें मुंह छिपाना मुश्किल होगाः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह*

कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार, कहा- जब हार नजर आती है तो पाकिस्तान की शरण में चली जाती है*

ज्योतिरादित्य सिंधिया की फिसली जुबान- पंजे वाला बटन दबाने की कर दी अपील, Video वायरल*

मध्य प्रदेशः आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बीजेपी नेता इमरती देवी चुनाव प्रचार पर चुनाव आयोग ने लगाई 1 दिन की रोक। 1 नवंबर को किसी जनसभा, रैली, रोड शो या फिर मीडिया से बातचीत पर रोक*

कमलनाथ ने चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, EC ने छीना था स्टार प्रचारक का दर्जा*

सिंधिया पर लगा कांग्रेस MLA को 50 करोड़ और मंत्री पद ऑफर करने का आरोप, दिग्विजय बोले- जवाब दे BJP*

राजस्थानः सरकार और गुर्जर नेताओं के बीच आरक्षण समेत 14 बिंदुओं पर बनी सहमति*

पंजाब के बाद अब राजस्थान में कृषि कानून ‘निष्प्रभावी’ बनाने को विधेयक लाई सरकार*

बिहार चुनाव: आयकर छापे से गरमाई राजनीति, नल-जल योजना के ठेकेदारों से 2.28 करोड़ रुपये बरामद*

अगर कल को भगवान भी मुख्यमंत्री बन जाएं तो भी हर किसी को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं हैः गोवा सीएम प्रमोद सावंत*

दिल्ली सरकार ने बंद हॉल में 50 फीसदी क्षमता के साथ 200 लोगों को शादी समारोह में शामिल होने की इजाजत दी!

एम्स निदेशक की चेतावनी

ऐम्स निर्देशक निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के प्रति लापरवाही बरतने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बाजारों में घूमने, सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने और मास्क नहीं लगाने वाले बड़ी चूक कर रहे हैं। जो लोग अपने घरों में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं और सोचते हैं कि लंबे समय से घर में रह लिए अब कहीं चलते हैं, वे लापरवाही न बरतें।
जो युवा सोच रहे हैं कि उन्हें कोरोना नहीं होगा, उनकी उम्र वालों को बस फ्लू हो रहा है, यह गलत है। जबकि दिल्ली एम्स में वेंटिलेटर पर भर्ती कई युवा मरीज इसके गवाह हैं कि कोरोना संक्रमण किस तरह जानलेवा हो सकता है।डॉ. गुलेरिया का कहना है कि महामारी की शुरुआत में लोगों ने इसे गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था, लेकिन उसके बाद लोग लापरवाह हो गए हैं।

ज्यादातर लोगों को लगता है कि संक्रमण उनको और उनके परिवार को नहीं होगा और बाकी किसी को भी हो सकता है। यह विचारधारा पूरी तरह से गलत है। इस वक्त देश के हर व्यक्ति को अपने बचाव पर ध्यान देना चाहिए। दिल्ली और केरल में लोगों की लापरवाही हुई तो आज वहां स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now