नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से मिला कैट प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों के साथ प्रताड़ना का व्यवहार ना करे पुलिस : डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
« Feb    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से मिला कैट प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों के साथ प्रताड़ना का व्यवहार ना करे पुलिस : डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

व्यापारियों के साथ प्रताड़ना का व्यवहार ना करे पुलिस : कैट
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से मिला कैट प्रतिनिधिमंडल
दमोह। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से मिलकर आग्रह किया कि पुलिस व्यापरियों के साथ प्रताड़ना का व्यवहार ना करे।


उन्होंने बताया कई बार भीड़तंत्र के दबाव में एक सफल व्यवसाई के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, आत्म हत्या के लिए उकसाने जैसे झूठे प्रकरण पुलिस द्वारा दर्ज किये जाते हैं। हम अनेकों बार ऐसे प्रकरणों में जब पुलिस अधीक्षक से मिले तो ज्ञात होता है कि भीड़तंत्र का दबाव जब पुलिस थाने अथवा पुलिस अधिकारियों के दरवाजे पर होता है तो उसे शांत करने के लिए इस प्रकार के असंवैधानिक प्रकरण दर्ज किये जाते हैं जिससे एक व्यापारी की प्रतिष्ठा और उसके जीवन का कैरियर दोनों दांव पर लग जाते हैंंं


पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से प्रदेशभर में थाना स्तर पर व्यापारिक समितियों के गठन के संबंध में कैट प्रतिनिधिमंडल ने विस्तृत जानकारी दी और इसके सफल क्रियान्वयन से बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसी टीवी कैमरे, नौकरों का वैरिफिकेशन, व्यापारियों के ड्रायवरों का वैरिफिकेशन सहित अनेक ऐसे मामले हैं, जो थाने स्तर की व्यापारिक समितियों में आसानी से क्रियान्वित किये जा सकते हैं। कैट प्रभारी माणिक चंद सचदेव, मध्यप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जुगल अग्रवाल ,


प्रमोद बजाज ,एवं जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी ने कैट के इस प्रस्ताव पर अविलम्ब कार्यवाही कर प्रेदशभर में थाना स्तर की व्यापारिक समितियों के गठन के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सामुदायिक पुलिसिंग को आवश्यक निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस सदैव व्यापारियों के साथ है और किसी भी प्रकार की समस्या के लिए हम पुलिस महानिदेशक कार्यालय को अपनी बात लिखकर भेजें तो निश्चित रूप से उस पर संवैधानिक कार्यवाही होगी।
कैट प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, संयुक्त अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया, कोर टीम के सदस्य सुरेन्द्र जैन माल्थौन, पवन जैन पीएस शिवपुरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोयल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिकांत समाधिया, राकेश सिंह राठौर सहित अनेक पदाधिकारी शामिल थे।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने सभी व्यापारिक संगठनों से अनुरोध किया है कि वह अपनी जानकारी कैट पदाधिकारियों तक भेजें ताकि थाना स्तर की व्यापारिक समितियों का गठन शीघ्रातिशीघ्र किया जा सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now