बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत !
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नवंबर के 17 वे दिन सत्रह नए केस.. कोतवाली टीआई की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव. टीआई ने कहां हमारे संपर्क में आए सभी लोग कराएं जांच. टोटल केस 2259, ठीक हुए 2039, रिपोर्ट बाकी 468, एक्टिव केस डेढ़ सौ के करीब.. एक और मौत से कोरोना से मृत्यु का आंकड़ा 67 तक पहुचा!

कोरोना की वजह से अब हमें अपने व्यवहार में एक चीज और जोड़नी होगी। वह यह कि अगर आपमें कोरोना के कोई भी लक्षण दिखते हैं तो तुरंत टेस्ट कराइएः *स्वास्थ्य मंत्रालय*।
हाल में ही बीते त्योहार और कुछ राज्यों में हुए चुनाव का प्रभाव सामने आना बाकी हैः *स्वास्थ्य मंत्रालय*।
अच्छी खबर* देश में कोरोना के नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा, संक्रमण दर घटकर 7.01% हुई।
कम हो रहा Coronavirus, नए केसों में गिरावट, 1 दिन में आए 29,163 मामले, 4 महीने बाद आंकड़ा 30 हजार के नीचे।
मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी से मिला कैट प्रतिनिधिमंडल व्यापारियों के साथ प्रताड़ना का व्यवहार ना करे पुलिस !

गुपकार गठबंधन को ‘गैंग’ बता राहुल-सोनिया पर बरसे अमित शाह, बोले- ये कश्मीर में विदेशी ताकतों का दखल चाहते हैं।
नाकाम हुई दिल्ली को दहलाने की साजिश, स्पेशल सेल ने जैश के दो आतंकियों को पकड़ा।
अगस्ता वेस्टलैंड मामला* रविशंकर प्रसाद बोले- यूपीए शासन के दौरान बिना ‘डील’ के नहीं होती थी कोई डील।
कोरोना प्रभावित इलाकों में लौट सकता है लॉकडाउन, केजरीवाल का केंद्र को प्रस्ताव।
15वें वित्त आयोग ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपी अपनी रिपोर्ट, संसद में होगी पेश।

आत्म सुरक्षा से आत्मनिर्भर बनाने के लिए किशोरी शक्ति दल नगर सेवा समिति की बालिकाओं को सिखाया जा रहा मार्शल आर्ट्स। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
नीतीश कैबिनेट में तारकिशोर प्रसाद सबसे ताकतवर मंत्री,मिले सुशील मोदी के सभी विभाग; रेणु देवी को महिला कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी।
नीतीश सरकार में मंत्रियों को मिला प्रभार, गृह विभाग सीएम के पास।
बिहार* सीटें घटीं पर नहीं घटा नीतीश सरकार में JDU का रुतबा, सारे अहम विभाग बरकरार
कोरोना को हराया लेकिन पटाखे से हार गई मासूम
आठ साल की मासूम ने कोरोना को तो हरा दिया लेकिन पटाखे से हार गई। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, बहू रिचा के साथ पोती किया 9 सितंबर को कोरोना पॉजीटिव पाई गई थी, जिसके बाद तीनों लोगों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था। सांसद के पति पीसी जोशी का मेदांता पहले से इलाज चल रहा था। मासूम किया सितंबर के तीसरे सप्ताह में कोरोना से जंग जीतकर डिस्चार्ज हुई थी। दीपावली पर बच्चों के साथ किया बहुगुणा भी चहकते हुए पटाखे जलाते समय पटाखों से जलने से जिंदगी की जंग हार गई!कोरोनावायरस की जंग जीत गई थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
देश जब भी चाहेगा शिवसेना हिंदुत्व का तलवार भांजते हुए आ जाएगी आगे: *संजय राउत।* ।
कोरोना वैक्सीन की खबर से झूमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






