बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत !
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह। नवम्बर के 28 वें दिन कोरोना के सात नए केस सामने आने से टोटल केाविड 19 केस 2415 हो गए है। नए केसों में चार दमोह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से तथा तीन ग्रामीण इलाकों से है। नगर के वैशाली नगर,तीनगुल्ली सागर रोड तथा महाकाली चैक क्षेत्र के निवासी एक एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजेटिव आई है। वहीं पथरिया से दो तथा हटा से एक रिपोर्ट पाजेटिव आई है। इधर 9 मरीजों ने कोरोना की जंग जीतने में भी सफलता प्राप्त की है। जिससे कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 2126 हो गई है। ठीक होने वालो में 3 मरीज कोविड केयर सेंटर डीसीएचसी वार्ड से तथा 06 अपने घरों में रहकर ठीक हुए है। आज के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार जांच हेतु भेजे प्रकरण 44449 है रिपोर्ट प्राप्त 44095 है। पाजेटिव 2415 तथा ठीक हुए 2126 और मौत 71 है। अभी 354 सेंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।

वैक्सीन का विकास* पीएम मोदी ने भारत बायोटेक के प्लांट का किया दौरा, वैज्ञानिकों को दी बधाई।
वैक्सीन का विकास* पुणे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सीरम इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों से करेंगे बात।
किसानों के नाम पर राजनीति न करें पार्टियां, सरकार बातचीत करने को तैयार *कृषि मंत्री तोमर।*
शनिवार को शुक्रवार की तुलना में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को जहां 43,082 नए मरीज मिले थे। वहीं शनिवार को 41,322 नए मामले सामने आए। इस दौरान 485 लोगों की मौत हुई।
कोरोना के बिगड़े हालात पर सुप्रीम कोर्ट की राज्यों को फटकार, कहा- राजनीति नहीं स्थिति सुधारने का काम कीजिए।
जम्मू-कश्मीर* आर्टिकल 370 हटने से पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को भी मिला वोट का अधिकार, बोले- 70 साल बाद हुआ इंसाफ।

सोनिया गांधी ने पवन कुमार बंसल को दी कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी।
सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेता और मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री रहे पवन कुमार बंसल को तत्काल प्रभाव से पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले दिवंगत नेता और पूर्व सांसद अहमद पटेल इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बंसल को अंतरिम उपाय के तौर पर कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वे पहले से ही पार्टी प्रशासन के प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे हैं।
महाराष्ट्र* NCP के विधायक भारत भालके का शुक्रवार देर रात निधन, पिछले महीने कोरोना वायरस से हुए थे संक्रमित।
महाराष्ट्र* बदले की राजनीति से दूर रहने की चेतावनी के बाद ठाकरे को फडणवीस का जवाब, कहा- डराना बंद करो।
राजस्थान में कोरोना जांच की कीमत तय, अब देने होंगे 800 रुपए।
पापा के नक्शे कदम पर चिराग, बोले- 2025 तक नहीं चलेगी नीतीश सरकार *चिराग पासवान।*
सीएम खट्टर बोले- किसानों के बीच अराजक तत्व भी, ढूंढकर होगी कार्रवाई।
उत्तर भारत में मौसम सर्द, तमिलनाडु-पुडुचेरी में अगले हफ्ते और बारिश के आसार।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह जी प्रदेश भर के व्यापारियों से करेंगे चर्चा मध्यप्रदेश में थाना स्तर पर गठित होने वाले व्यापारियों की समिति पर भी मार्गदर्शन देंगे! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






