बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत |
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

किसान दिवस में देश के किसानों के शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान की है। कुछ किसान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार उनसे पूरी संवेदनशीलता के साथ बात कर रही है। मुझे आशा है कि वे अपना आंदोलन जल्द खत्म करेंगेः
चौधरी चरण सिंह चाहते थे कि देश के किसानों की आमदनी बढ़े, उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिले और किसानों का मान सम्मान सुरक्षित रहे। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उनकी प्रेरणा से ही किसानों के हित में अनेक कदम उठा रहे हैं। किसानों का वे किसी सूरत में अहित नहीं होने देंगे *रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।*

कैबिनेट ने आज देश में डीटीएच सेवाएं प्रदान करने के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन को मंजूरी देने का फैसला किया। अब, 20 साल के लिए जारी किया जाने वाला डीटीएच लाइसेंस, लाइसेंस शुल्क त्रैमासिक एकत्र किया जाएगा: *केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर*
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच साल में 4 करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 59,000 करोड़ रुपये की पोस्ट- मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार इस पर 35,534 करोड़ खर्च करेगी और शेष राशि राज्य सरकार द्वारा खर्च की जाएगी *केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत।*
25 दिसंबर को किसान सम्मान निधि की अगली किस्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे पीएम मोदी। 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में जारी होंगे 18,000 करोड़ से ज्यादा रुपये। 6 अलग-अलग राज्यों के किसानों के साथ भी पीएम करेंगे चर्चा।
भारत में फिलहाल कोरोना के 2,82,240 ऐक्टिव मामले हैं। पॉजिटिविटी रेट घटकर 2,86 फीसदी हुआ। 26 राज्यों केंद्रशासित प्रदेशों में ऐक्टिव केस 1,000 से कम हैं *स्वास्थ्य मंत्रालय।*
बीते 24 घंटों में आए कोरोना के 23,950 नए मामले, 333 लोगों की मौत।

जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी कामयाबी, अवंतीपोरा में जैश के नेटवर्क को किया धवस्त।
कृषि कानून* कल सड़क पर उतरेंगे राहुल गांधी, विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक करेंगे मार्च।
सीमा पर जारी तनाव के बीच लेह पहुंचे सेना प्रमुख नरवणे, अग्रिम मोर्चों का लिया जायजा।
कृषि मंत्री तोमर ने किसानों को दिया भरोसा, योजनाएं लाएंगे और हर खाई पाटेंगे।
CM अशोक गहलोत ने कहा- कोरोना के कम आंकड़े देखकर लापरवाही न बरतें आमजन।
जम्मू-कश्मीर* डीडीसी चुनाव में बीजेपी ने जीतीं 74 सीटें, नैशनल कॉन्फ्रेंस ने 67, निर्दलीयों ने 49, पीडीपी ने 37, कांग्रेस ने 36 और अपनी पार्टी ने 12 सीटें जीतीं।
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई टेंशन, कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू का ऐलान।

भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, मौजूदा पीएम सुगा पर भी पड़ेगा असर।
मौसम विभाग ने 23-25 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी, दिल्ली हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में शीतलहर जारी रहेगी। इन इलाकों में सुबह के वक्त रहेगा कोहरा।
बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स- निफ्टी, सभी सेक्टर्स में तेजी।
सीरम के कोरोना टीके के आपात इस्तेमाल की इस हफ्ते मिल सकती है मंजूरी*
फ्रांस में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर की हत्या, एक की हालत गंभीर*
भारत और रूस ने कहा- वार्षिक शिखर बैठक कोविड- 19 महामारी के कारण नहीं हुई*
सीरम इंस्टीट्यूट ने देश में न्यूमोनिया का पहला टीका विकसित किया, अगले सप्ताह से बाजार में*
किसान आंदोलन: 25 दिसंबर को ‘कड़वाहट’ दूर कर सकता है अटल के जन्मदिन और क्रिसमस का ‘केक’*
पंजाब के 258 गांवों में प्रदर्शन, शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि, दिल्ली कूच की रणनीति बनाई*
ट्रेन का सफर होगा और आसान, बिना रिजर्वेशन वाली ट्रेनें चलाने पर विचार कर रहा है रेलवे*
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में अगले कुछ दिन सताएगी ठंड और कोहरा*
देश के सात बड़े शहरों में मकानों की बिक्री अक्तूबर- दिसंबर में 51 प्रतिशत बढ़ी*
‘रिफंड’ के प्रस्ताव से खरीदार का मुआवजा पाने का अधिकार खत्म नहीं होता: सुप्रीम कोर्ट*
अलर्टः दिल्ली में अगले तीन दिन तक पारा गिरने के आसार, शीतलहर से बढ़ेगी ठिठुरन*
दिल्ली-पानीपत रैपिड रेल कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी, 4699 करोड़ की राशि स्वीकृत, बनेंगे 17 स्टेशन*
दुबई के रास्ते पाक से लौटा युवक दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, देशद्रोह का आरोप, कई खुलासे*
किसान आंदोलन : सरकार को लिखित जवाब भेजा, संशोधन मंजूर नहीं, कानून रद्द करने के प्रस्ताव पर बातचीत*
कैबिनेट के अहम फैसले : पदोन्नति के लिए सालों इंतजार नहीं, अब ग्रुप-सी कर्मियों को मिलेंगे समान अवसर*

नशा को छोड़ो रिश्तो को जोड़ो थाना प्रभारी चला रहे जन जागृति अभियान|
थाना प्रभारी मडियादो अभिषेक चौबे जी द्वारा नशामुक्ति का अभियान जारी।
हटा अनुभाग अंतर्गत थाना मडियादो में माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानसार एवं SP महोदय जिला दमोह के आदेशानुसार जहां पूरे दमोह जिले में नशामुक्ति का विशेष अभियान चलाया जा रहा है वहीं मडियादो थाना प्रभारी के द्वारा अपने थानाक्षेत्र में पुलिस वल के साथ में जनता जनार्दन को नशामुक्ति का संदेश थाना प्रभारी के द्वारा घर-घर एवं गली गली चौराहा पर अच्छा खासा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सभी लोग थाना प्रभारी अभिषेक चौबे की प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।

मंत्रिमंडल ने बुनियादी ढांचे, श्रमशक्ति और अन्य संसाधनों को औचित्यपूर्ण बनाते हुए फिल्म संबंधी चार मीडिया इकाईयों को एनएफडीसी में समाहित करने की स्वीकृति दी*
सरकार ने अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की योजना में बडे बदलावों की मंजूरी दी*
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज शांति निकेतन में विश्व-भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करेंगे*
देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर बढकर 95.69 प्रतिशत हो गई है*
जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव में 75 सीट जीतकर भारतीय जनता पार्टी सबसे बडे दल के रूप में उभरी*
वित्तमंत्री ने केंद्रीय बजट के सिलसिले में, बजट पूर्व बैठकें पूरी कर ली हैं*
सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज राजस्थान में 18 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे*
गृहमंत्री ने जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद चुनाव में हुए बेहतर मतदान के लिए वहां के लोगों को बधाई दी*
डीआरडीओ ने ओडिशा तट के पास सतह से हवा में मार करने वाले एमआर-सैम प्रक्षेपास्त्र का सफलतापूर्वक परीक्षण किया*
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्स – कोव-2 संक्रमण के नए प्रकार के लिए एसओपी जारी की*
विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने स्पेन की विदेश मंत्री अरांकां गोंजालेज के साथ वार्ता की*
ब्रिटेन से आने वाले कोविड संक्रमित यात्रियों की पर्याप्त जांच और बाद की देखभाल पर पूरा ध्यान दिया जाए : दिल्ली उच्च न्यायालय*
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री ने कल किसान दिवस समारोह में किसानों के साथ बातचीत की*
उत्तर प्रदेश सरकार ने इफ्फको गैस रिसाव घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की*
अरुणाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों में 73 प्रतिशत मतदान हुआ*
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश सरकार किसान कल्याण कार्यक्रमों का आयोजन करेग|
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। तापमान 4 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।*
नौ करोड़ किसानों को 25 दिसंबर को दी जाएगी सम्मान निधि, 18 हजार करोड़ रुपये सीधे अन्नदाताओं के बैंक खातों में भेजे जाएंगे*
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव कार्यक्रम के लिए CWC ने कसी कमर, बैठक बुलाने की तैयारी*
गुरुग्राम: हरियाणा पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर भारोत्तोलन खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज*
गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर भारोत्तोलन की राष्ट्रीय खिलाड़ी से चंडीगढ़ में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने यह आरोप हांसी (हिसार) के कबड्डी कोच पर लगाया है। सेक्टर-9ए थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ पुलिस को भेज दी है।
किसानों की खातिर राजेश पायलट ने छोड़ दी थी संजय गांधी की फ्लाइट, किसान आंदोलन के बीच फिर चर्चा में सचिन ‘पायलट’*
लद्दाख में चीन के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा भारत, देगा मुंहतोड़ जवाबजवाब : सेना प्रमुख*
दिल्ली:सासंद गौतम गंभीर की ‘जन रसोई’ में एक रुपये में मिलेगा भरपेट स्वादिष्ट भोजन*
कोरोना वायरस से खतरनाक वायरस है TMC, भाजपा उससे छुटकारे का टीका: दिलीप घोष*
हिमाचल कैबिनेट: रात्रि कर्फ्यू में दी ढील, स्कूलों में 12 फरवरी तक छुट्टी, रविवार को भी खुले रहेंगे बाजार*

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दिसंबर के 23 वे दिन 13 पोजेटिव रिपोर्ट से कोरोना केस 26 सौ के पार.. विभिन्न कालोनी इलाकों में कोरोना का प्रहार.. बोतराई पथरिया मैं एक ही परिवार से तीन नए केस मिले.. 245 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी|

राजस्थान में कोरोना: कल सामने आए 992 नए मरीज, 937 ठीक होकर लौटे घर, 8 की मौत*
दिल्ली में कोरोना:कल सामने आए 871 नए मरीज, 1575 ठीक होकर लौटे घर, 18 की मौत*
महाराष्ट्र में कोरोना:कल सामने आए 3,913 नए मरीज, 7,620ठीक होकर लौटे घर, 93 की मौत*
राजस्थान में 31 दिसंबर की रात को सभी प्रमुख कस्बों और शहरों में रात्रिकालीन कर्फ्यू रहेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर होने वाले सभी समारोहों पर रोक लगा दी है*
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






