नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सशक्त संगठन व्यापारी हितों की रक्षा करेगा प्रवीन खंडेलवाल जीएसटी के नये कानून को लेकर वित्त मंत्री से मिलेगा कैट का प्रतिनिधिमंडल|, डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

सशक्त संगठन व्यापारी हितों की रक्षा करेगा प्रवीन खंडेलवाल जीएसटी के नये कानून को लेकर वित्त मंत्री से मिलेगा कैट का प्रतिनिधिमंडल|, डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*सशक्त संगठन व्यापारी हितों की रक्षा करेगा : प्रवीन खंडेलवाल*
*- जीएसटी के नये कानून को लेकर वित्त मंत्री से मिलेगा कैट का प्रतिनिधिमंडल, वित्तमंत्री को विरोध पत्र भेजा*
*- कैट के प्रथम वर्चुअल प्रांतीय सम्मेलन में व्यापारियों ने रखी समस्याएँ*

* दमोह, 25 दिसम्बर।* कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) मध्यप्रदेश के प्रथम वर्चुअल प्रांतीय सम्मेलन समागम 20202 में ‘‘संगठन में शक्ति‘‘ विषय पर बोलते हुए कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि सशक्त संगठन व्यापारिक हितों की रक्षा करेगा। यदि आप संगठन में काम करते हो तो आपके संपर्क का दायरा बढता है। आज कैट का कोई भी व्यापारी देश के कोने-कोने में एक-दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहता है। लेह-लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक कैट का संगठन सक्रियता से कार्य कर रहा है। 22 दिसम्बर को जीएसटी नियमों में धारा 86-बी को जोडकर जो नया प्रावधान लाया गया है, कैट उसका विरोध करता है और इसके लिए शीघ्र ही नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण से मिलेगा। आज कैट के इस वर्चुअल प्रांतीय सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर केन्द्रीय वित्त मंत्री को विरोध पत्र भेजा है। कैट ने मांग की है कि जीएसटी एवं आयकर में ऑडिट की रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर को 3 महीने के लिए आगे बढाया जाये।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि ‘‘व्यापारी रहे सम्मान से, व्यापार करे स्वाभिमान से‘‘। उन्होंने कैट की स्थापना से लेकर अभी तक मध्यप्रदेश में कैट के द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे एक सशक्त संगठन बताया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित, कैट के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन सत्यभूषण जैन ने सभी व्यापारियों से कहा कि अभी वे संगठित होकर किसी मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं तो शासन को मजबूर होना पडता है कि उनकी सही बात को लागू करे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री ललित गांधी ने अपने अनुभवों को शेयर किया और बताया कि आज छोटे से छोटे व्यापारी को कैट एक उम्मीद की किरण के रूप में दिखता है। सेन्ट्रल जोन चेयरमेन रमेश गुप्ता ने उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि पद का दायित्व लेना ही पूर्ण नहीं है, उस दायित्व को निभाना भी हम सबका फर्ज होना चाहिए। प्रथम वचुर्अल प्रांतीय सम्मेलन की अध्यक्षता कैट मध्यप्रदेश के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने की, जबकि संचालन एवं कोर्डिनेशन कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया द्वारा किया गया। कैट के उपाध्यक्ष संदेश जैन जबलपुर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने कैट के कार्यक्रम की मध्यप्रदेश में जो स्थिति है, उससे सभी व्यापारियों और प्रतिनिधियों को अवगत कराया।
कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि हम 52 जिलों में सशक्त रूप से स्थापित हो चुके हैं। अब अगला लक्ष्य वर्ष 2021 में तहसील स्तर तक जाना है। प्रदेश संगठन मंत्री गोविन्द दास असाटी ने 52 जिलों में कैट के विस्तार की रचना को विस्तार पूर्वक समझाया।
कैट मध्यप्रदेश के 750 से अधिक व्यापारियों को संबोधित करते हुए कैट मध्यप्रदेश उपाध्यक्षों एवं संभागों के प्रभारी जिसमे सागर से कपिल मलैया ने अपने विचार रखे।
बैठक में *दमोह से प्रभारी मानिकचंद सचदेवा,* *अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, संरक्षक द्व सुधीर असाटी*, *नरेंद्र बजाज सचिव प्रमोद बजाज, संगठन मंत्री जुगल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजित मोदी, सहसचिव ब्रजेन्द्र राठौर, मंत्री सुशील सोनी, सुलभ बजाज, प्रमोद जैन, कौशल अग्रवाल, राजकुमार, शशांक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, काविश सिंघई पथरिया, प्रिंस असाटी, सपनिल, राजेश ताम्रकार, मनोज नागदेव, सुनील, विकाश अग्रवाल, नरेंद्र जैन ने सहभागिता निभाई*
कैट के इस वर्चुअल प्रांतीय सम्मेलन में यह निर्णण लिया गया कि वर्ष 2021 में हम तहसील स्तर तक काम करेंगे और जनवरी में इन्दौर में चतुर्थ प्रांतीय सम्मेलन फिजिकल रूप में आयोजित किया जायेगा। तत्पश्चात फरवरी और 31 मार्च से पूर्व सभी संभागों में संभागीय सम्मेलन आयोजित होंगे। आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया द्वारा माना गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now