निशुल्क स्वास्थ्य़़ शिविर उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाज सेवा संस्था के तत्वाधान में सिविल वार्ड नं. 2 पचंमुखी हनुमान मंदिर में
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह। उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाज सेवा संस्था के तत्वाधान में सिविल वार्ड नं. 2 पचंमुखी हनुमान मंदिर में निःशुल्क होम्योपैथिक एवं नशामुक्ति शिविर का आयोजन किया। जिसमें डाॅ. विकाश मिश्रा द्वारा परीक्षण कर दवाईया वितरण की गई। शिविर की मुख्य अतिथि श्रीमतीकविता राय ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वार्डो के साथ-साथ

सम्पूर्ण नगर में होते रहना चाहिए और उनमुक्त संस्था को एवं समाज के किसी भी वर्ग को स्वास्थ से संबंधित आवश्यकता होने पर में समाज के साथ खड़ी हूं। इसी कड़ी में संस्था की अध्यक्ष रामकुमारी पाठक ने कहा कि मैं व मेेरी संस्था समाज के हर तवके के साथ शिक्षा चिकित्सा के कष्टों में संकट की घडी में उपस्थित हूं। इस अवसर पर मप्र कंस्ट्रेक्शन मजूदर महासंघ के जिला महामंत्री देवेन्द्र चैबे, पं.राहुल पाठक, अजय सोनी, अभिषेक शर्मा, श्याम सोनी, जय सोनी आदि की उपस्थिति रहीं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






