बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत |
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आज एक भी केस नहीं
14 जनवरी
जिलें में आज एक भी कोरोना का केस सामने नहीं आया है।
जिलें में आज कोरोना से स्वस्थ्य होकर कोई मरीज डिस्चार्ज नहीं हुआ।
यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।
राकेश टिकैत ने कहा- खालिस्तान और पाकिस्तान की मांग वाले यहां से चले जाएं, देखना है हमें 26 को दिल्ली जाने से कौन सा कानून रोकेगा।

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सभी सिद्ध क्षेत्रों में लगाए गए मेलों में इस बार आत्मनिर्भर भारत दिखाई दिया| 30 साल पहले के जमाने के खेल खिलौने मेले में दिखाई दिए|
सुप्रीम कोर्ट की चार सदस्यीय समिति से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- कभी नहीं जा सकता किसानों के खिलाफ।
पीएम मोदी ने भारतवासियों को दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं, आज पोंगल के जश्न में शामिल हुए जेपी नड्डा, और जलीकट्टू खेल देखेंगे राहुल गांधी।
शनिवार से शुरू होगा टीकाकरण* तीन लाख लोगों को लगेगा टीका, कुछ लोगों से पीएम मोदी कर सकते हैं बात।
बेंगलुरु में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मकर संक्रांति पर अन्नदाताओं का सम्मान किया जाता है। यानी 14 जनवरी जय जवान और जय किसान दोनों के प्रति एक सम्मान व्यक्त करने का दिन है।

नागरिक आपूर्ति निगम एवं उपभोक्ता संरक्षण के अध्यक्ष बड़ा मलहरा विधायक प्रद्युमन सिंह अपने ग्रह नगर हिंडोरिया पहुंचे, अपनों के बीच पहुंचकर की चाय पर चर्चा सभी ग्रामवासी मिलने पहुंचे|

राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बात नोट कर लीजिए। सरकार इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर हो जाएगी। याद रखिएगा कि मैंने क्या कहा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु में कहा कि सरकार किसानों को नजरअंदाज नहीं कर रही है, बल्कि उन्हें बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही है।
डब्ल्यूएचओ बार-बार दिखा रहा गलत नक्शा, भारत ने तीसरी बार दी चेतावनी-फौरन सुधारें गलती।
देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक करोड़ पांच लाख के पार, पिछले 24 घंटे में मिले 16946 नए मामले, 198 लोगों की मौत।
देश में पिछले 7 दिनों से कोरोना वायरस के 20,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं, देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 109 हुई।
पोल्ट्री बाजारों से लिए गए नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं होने पर दिल्ली सरकार ने पोल्ट्री बाजार खोलने का आदेश दिया। साथ ही चिकन के व्यापार और आयात पर लगा प्रतिबंध हटाया।
सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने कहा, ‘पिछला साल हमारे देश और सेना के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा, सेना उत्तरी सीमा पर सुरक्षा में दृढ़ता से डटी रही और साथ ही कोविड महामारी का सामना भी करती रही।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के लिए अच्छी खबर,आज रात्रि 10:45 बजे कोविड-19 वैक्सीन जिला अस्पताल परिसर में ग्वालियर से दमोह पहुंचने वाली है|

कर्नाटक* मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुश्किल में येदियुरप्पा, बोले- हाईकमान से बात करें नाराज विधायक।
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दावा- कई सत्तारूढ़ विधायक हमारे संपर्क में, सीएम का पलटवार- जरा सावधान रहें।
शरद पवार ने कहा- धनंजय मुंडे पर लगाए गए आरोप गंभीर, बैठक में होगी चर्चा।
वाराणसी* कड़ाके की ठंड के बीच मकर संक्राति पर लाखों श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी, किया दान पुण्य।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



