बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत |
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

महिलाओं को मिल रहा घर बैठे वित्तीय सहयोग आर्थिक स्तिथि में हो रहा सुधार सिंग्रामपुर/जनपद पंचायत जबेरा के अंतर्गत
सिंग्रामपुर/जनपद पंचायत जबेरा के अंतर्गत ग्राम कुसमी मानगढ़ में मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विभाग के तहत संचालित राज्य ग्रामीणआजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह ग्राम कुसमी मानगढ़ में यूनियन बैंक आफ इंडिया गुबरा कला के सहायक प्रबंधक शलभ शर्मा के द्वारा ग्राम कुसमी मानगढ़ में समूह सदस्यों की बैठक में उपस्थित होकर बैंक क्रेडिट लिंकेज के संबंध में जानकारी दी, तथा बैंक से हर संभव मदद करने को कहा जिससे बैंक से ऋण लेकर समूह सदस्य छोटी-छोटी , अजीविका गतिविधि ,लघु उद्योग ,कृषि, सब्जी गतिविधि कर संवहनी आजीविका के संसाधन मजबूत हो सके इसी अवसर पर सहायक प्रबंधक ने बैंक डाक्यूमेंट्स में हस्ताक्षर करवाए ,इसी अवसर पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के ग्राम प्रभारी सतेंद्र सिंह भी बैठक में उपस्थित रहे आप ने पंच सूत्रों के नियमों का पालन करने के बारे में बताया!
सिंग्रामपुर से निवेश जैन कि रिपोर्ट

शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुआ देशव्यापी चक्का जाम, दिल्ली की सरहद में नहीं आया कोई किसान*।
चक्का जाम के बाद टिकैत का अल्टीमेटम, 2 अक्टूबर तक कानूनों को वापस ले सरकार।
सरकार कृषि कानूनों को वापस ले और MSP पर कानून बनाए नहीं तो आंदोलन जारी रहेगा। हम पूरे देश में यात्राएं करेंगे और पूरे देश में आंदोलन होगा *राकेश टिकैत*।
चक्का जाम* पलवल और फरीदाबाद में भी किसानों ने रोकी रफ्तार, महिलाओं ने हाईवे पर किया कीर्तन, देखती रह गई पुलिस
प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘क्यों डराते हो डर की दीवार से?

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दीनदयाल नगर मंडल दमोह की आजीवन सहयोग निधि को लेकर बैठक संपन्न! बड़ी संख्या में दीनदयाल नगर मंडल के लोगों की रही उपस्थिति !

गुजरात हाई कोर्ट की डायमंड जुबली में शामिल हुए पीएम मोदी | बोले- सुराज्य की जड़ न्याय में समाहित | न्यायपालिका ने संविधान को मजबूत किया।
भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 11,713 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,08,14,304 हो गई है। वहीं 95 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,918 हो गई है।
देश में कोरोना के ऐक्टिव की कुल संख्या अब 1,48,590 है जबकि कुल 1,05,10,796 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं।

मालदा में नड्डा का रोड शो, बोले- ममता दीदी ने राज्य के किसानों के साथ किया अन्याय।
ममता पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- बंगाल ने दीदी को Bye- Bye करने का बना लिया है मन।
चीन के साथ नौ दौर की सैन्य वार्ता हो चुकी है और आगे भी होती रहेगी *जयशंकर।*
रतन टाटा को भारत रत्न देने की उठी मांग, रतन टाटा बोलें- न चलाएं कोई अभियान, भावनाओं का सम्मान, बंद हों ऐसे कैंपेन, मुझे भारतीय होने पर गर्व।

इंग्लैंड के आठ विकेट पर 525 रन पूरे, हैट्रिक से चूके इशांत, रूट ने 218 रन बनाए।
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में चल रहे पहले टेस्ट मैच में जो रूट एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान की बल्लेबाजी के आगे भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए। इससे पहले कि रूट आउट होते, उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए साल का दूसरा और करियर का पांचवां दोहरा शतक जड़ दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






