बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत |
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा)
राहुल सिंह ने किया विभिन्न ग्रामों का भ्रमण
मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) राहुल सिंह ने ग्राम बड़ी सागोनी, टौरी, कांकर, इमलिया घाट का भ्रमण किया। साथ ही उन्होंने ग्राम कनियाघाट पटी में पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित किया। इसी प्रकार आम चोपरा में अर्जुन यादव के द्वारा आयोजित अखंड कीर्तन समारोह में शामिल हुए।

संसद में 70 मिनट बोले PM, विपक्ष की चुटकी ले बोले- शादी में फूफी भी रूठ जाती हैं, लगे ठहाके; गुलाम, ब्रायन, प्रताप को भी घेरा।
कोरोना से लड़ने के उपायों का मजाक उड़ाया गया। विरोध करने के और भी कई मुद्दे हैंः *पीएम मोदी।*
प्रधानमंत्री ने किसानों से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन समाप्त करने की अपील की।
पीएम मोदी ने कहा- ‘जिस प्रकार से बुजुर्ग लोग वहां बैठे हैं, ये ठीक नहीं है आप उनको ले जाइए। आप आंदोलन को खत्म कीजिए। आगे बढ़ने के लिए मिल-बैठ करके चर्चा करेंगे। मैं सदन के माध्यम से भी निमंत्रण देता हूं।

‘एमएसपी था, है और रहेगा’ पीएम के बयान पर कांग्रेस ने पूछा- लिखित में क्यों नहीं दे रहे हैं गारंटी।
उत्तराखंड में 200 जिंदगियां दांव पर, हर मिनट के साथ बढ़ रहा खतरा, सेना ने चिनूक को उतार लगाई पूरी ताकत।
ग्लेशियर टूटने से हुए हादसे के बाद तपोवन में टनल से मलबा हटाने का काम लगातार जारी है। टनल के अंदर पहुंचकर रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
चमोली में ग्लेशियर टूटने से हुए हादसे के बाद इंडियन आर्मी के जवान भी बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। आर्मी के जवानों ने टनल के अंदर रेस्क्यू का काम रात भर जारी रखा।

नहीं करता बंद कमरे की राजनीति- बोले शाह, राउत का जवाब- वहीं से बालासाहब ने BJP को दिया था आशीर्वाद, मोदी-शाह…सबको हुआ लाभ।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ चल रहे सीमा विवादों को कूटनीतिक बातचीत के जरिए हल किया जाएगा।
रिहाना केस* सचिन- कोहली समेत भारतीय शख्सियतों के ट्वीट्स की जांच कराएगी महाराष्ट्र सरकार।
भारत में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 11,831 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,08,3,8,194 हो गई है। वहीं, 84 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,080 हो गई है।
शेयर बाजार ने फिर बनाया रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 51300 के ऊपर हुआ बंद।

राज्यसभा में पीएम मोदी का तंज, श्रमजीवी- बुद्धिजीवियों के बीच एक नई जमात आई है आंदोलनजीवी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Naredra Modi ) ने सोमवार को राज्यभा ( Rajyasabha ) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ना सिर्फ किसानों के हितों को लेकर अपनी बात रखी बल्कि विपक्ष पर चुटीले अंदाज में हमला बोला। इस दौरान पीएम मोदी ने देश में एक नई जमात होने के बात कही,जिसे उन्होंने आंदोलनजीवी बताया।

IND vs ENG, 1st Test Day-4* जीत के लिए भारत के सामने 420 रनों का लक्ष्य, इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रनों पर सिमटी।
IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रनों पर सिमट गई. भारत को 420 रनों का लक्ष्य मिला है. दूसरी पारी में अश्विन ने छह विकेट झटके. IND vs ENG 1st Test: आर अश्विन की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने एमए चिदम्बरम स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंडको दूसरी पारी में 178 रनों पर ढ़ेर कर दिया.
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






