दहेज में बाइक नही देने पर पत्नी को जलाने के आरोपी पति सास को जबेरा पुलिस ने 6 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं महत्वपूर्ण छोटी खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरों के लिए देखते रहे डेंजर भारत हमारे चैनल को लाइक करें पसंद आए तो शेयर करें और प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड करें और सब्सक्राइब करें !खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8109062404
दहेज में बाइक नही देने पर पत्नी को जलाने के आरोपी पति सास को जबेरा पुलिस ने 6 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार,,

जबेरा थाने के चंड़ी चौपरा में विंगत दिनों दहेज के लिए पत्नी को ऐसी प्रताड़ना दी गई कि पत्नी की हालत देखकर रूह कांप उठेगी,जिसका मामला महिला की रिपोट पर हटा थाने में पति के खिलाफ हत्या के प्रयास ओर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया था,जिसकी डायरी जबेरा पुलिस को प्राप्त होने के 6 घण्टे वाद आरोपी पति व सास को गिरफ्तार किया गया है! प्राप्त जानकारी के अनुसार जबेरा थानांतर्गत घरेलू महिला हिंसा के अपराध का ।ताजा मामला सामने आया है!

जिसमें ग्राम चंडी चोपरा में संजो बाई पति गजेंद्र सिंह लोधी उम्र 27 वर्ष को उनके पति गजेंद्र सिंह लोधी पिता गुड्डन लोधी ब सास खिलौना बाई पति गुड्डन सिंह लोधी द्वारा 5 फरवरी की रात्रि दहेज की मांग को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें संजो बाई का आरोप है कि सास खिलौना भाई ब पति गजेंद्र लोधी ने मिट्टी का तेल डालकर माचिस से आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया था और मैंने गिरते हुए पेट मे लगी आग को बुझाकर मुश्किल जान बचाई थी घटना दूसरे दिन सुबह गजेंद्र ने दवाई करवाने का बहाना बनाकर कुआं खेड़ा थाना हटा ननद शारदा बाई एवं नंदोई नंदी सिंह लोधी के घर ले गए ।जहां उन्होंने तीन-चार दिन बंदी बनाकर रखा और कोई उपचार नही करवाया जैसे ही मुझे मोबाइल मिलते ही भाई भगवत लोधी ग्राम लल्लूपुरा में खबर दी 8 तारीख को भाई हंड्रेड डायल करके पुलिस की मदद से हमें कुआं खेड़ा से छुड़वाया और हटा थाने पहुंचकर पुलिस थाने में शिकायत की इसके उपरांत हटा अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण किया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर थाना जबेरा डायरी प्रस्तुत की जिसके वाद पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन एवं एसडीओपी अशोक चौरसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमलेश तिवारी ने अपने स्टाफ के साथ 6 घंटे के अंदर सास खिलौना बाई पति गजेंद्र पिता गुड्डन लोधी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।थाना हटा से जबेरा पुलिस को प्राप्त डायरी में जबेरा थाना में धारा 307,323,498ए,343,294,190,506,,34 ता हि का मामला दर्ज कर कार्यबाही की गई। आरोपी पति सास को पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक अशोक सिंह ,आरक्षक भगवत कुर्मी, प्रशांत तिवारी ,महिला आरक्षक कंचन का विशेष सहयोग रहा।
जबेरा से मयंक जैन की रिपोर्ट
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






