नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में फर्जी बैंक खातों का बड़ा खेल: बेरोजगार युवकों को लालच देकर करोड़ों का ट्रांजेक्शन – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में फर्जी बैंक खातों का बड़ा खेल: बेरोजगार युवकों को लालच देकर करोड़ों का ट्रांजेक्शन

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह में फर्जी बैंक खातों का बड़ा खेल: बेरोजगार युवकों को लालच देकर करोड़ों का ट्रांजेक्शन
दमोह। जिले में बैंकिंग फ्रॉड का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें भोले-भाले बेरोजगार युवकों को नौकरी का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाए जा रहे हैं और उन्हीं खातों के माध्यम से करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया जा रहा है। इस पूरे मामले ने जिले में सक्रिय बैंक फ्रॉड गैंग की आशंका को और मजबूत कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, कुछ लोग बेरोजगार युवकों को छोटी रकम और नौकरी का झांसा देकर उनके दस्तावेज हासिल कर लेते हैं और बैंक में खाते खुलवा देते हैं। खाता खुलने के बाद पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड जैसे सभी जरूरी दस्तावेज अपने पास रख लेते हैं। इसके बाद इन खातों का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर पैसों के ट्रांजेक्शन के लिए किया जाता है, जबकि असली खाताधारक को इसकी कोई जानकारी नहीं होती।


सूत्रों के मुताबिक, दमोह में इस तरह के फर्जी खातों के जरिए कुछ ही महीनों में करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया है। बताया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे कई संगठित गैंग सक्रिय हैं, जो युवकों को लालच देकर इस जाल में फंसा रहे हैं।
पीड़ित युवकों में से एक ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि उसे शशांक सिंघाई नामक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसी बहाने उसके दस्तावेज लेकर बैंक में खाता खुलवाया गया और कहा गया कि वेतन इसी खाते में आएगा। खाता खुलने के बाद पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड बाद में देने की बात कहकर अपने पास रख लिए गए।


काफी समय तक नौकरी न मिलने और दस्तावेज वापस न मिलने पर जब पीड़ित युवक ने बैंक जाकर जानकारी ली, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मात्र दो महीनों में ही उसके खाते से करोड़ों रुपये का लेन-देन हो चुका था। खाते में रोजाना रकम जमा की जा रही थी और फिर एक साथ बड़ी राशि निकाली जा रही थी।पीड़ित युवक का यह भी कहना है कि शशांक सिंघाई द्वारा अन्य युवकों को भी नौकरी का लालच देकर खाते खुलवाने के लिए कहा जाता था। इतना ही नहीं, यदि कोई नया व्यक्ति खाता खुलवाने के लिए लाता था तो उसे दो हजार रुपये देने का भी लालच दिया जाता था।
बताया जाता है कि कुछ समय पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी दमोह में दबिश देकर इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की थी और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई ले गई थी। मामला हवाला कारोबार से जुड़ा होने की भी चर्चा है।


फिलहाल सवाल यह उठ रहा है कि बेरोजगार युवकों को लालच देकर उनके नाम से खोले गए इन खातों के माध्यम से चल रहे करोड़ों रुपये के इस नेटवर्क पर पुलिस और प्रशासन कब तक शिकंजा कस पाते हैं। वहीं, इस घटना ने आम लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत का संदेश दिया है कि बिना पूरी जानकारी के किसी के कहने पर अपने दस्तावेज या बैंक खाता किसी को न सौंपें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now