नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह के प्राचीन राम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रामनवमी की भव्य तैयारियां जोरों पर! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई  – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह के प्राचीन राम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रामनवमी की भव्य तैयारियां जोरों पर! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई 

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह के प्राचीन राम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रामनवमी की भव्य तैयारियां जोरों पर! डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई

दमोह में नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक वातावरण चरम पर है। नवरात्रि के पांचवें दिन सिविल वार्ड क्रमांक 3, बहराम टॉकीज के पास स्थित प्राचीन राम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।


यह प्राचीन मंदिर, जो वर्षों से आस्था का केंद्र बना हुआ है, हर वर्ष रामनवमी के अवसर पर भव्य राम जन्म उत्सव के आयोजन के लिए जाना जाता है। इसकी तैयारियां नवरात्रि प्रारंभ होते ही शुरू हो जाती हैं, जिसमें स्थानीय भक्तों के साथ-साथ महाराष्ट्र समाज की विशेष भागीदारी रहती है।


महाराष्ट्र समाज के अध्यक्ष डॉ. आलोक सोनवलकर ने बताया कि यह मंदिर महाराष्ट्र समाज द्वारा निर्मित एक ऐतिहासिक धरोहर है, जहां वर्षों से सेवा और पूजा-अर्चना की परंपरा निभाई जा रही है। मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम-जानकी के साथ-साथ भगवान शिव और हनुमान जी के भी मंदिर स्थित हैं, जो इसे विशेष आध्यात्मिक महत्व प्रदान करते हैं।


मंदिर की विशेषता यहां स्थित प्राचीन शमी वृक्ष और आंवला वृक्ष भी हैं, जिनका धार्मिक महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषकर आंवला नवमी के दिन यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।


आगामी रामनवमी पर्व को लेकर मंदिर समिति एवं महाराष्ट्र समाज द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया गया है।रामनवमी के दिन सुबह 9 बजे से विधिवत पूजा-अर्चना प्रारंभ होगी, जबकि दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के प्रकट उत्सव को बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सशक्त करता है, बल्कि सनातन धर्म की परंपराओं को आगे बढ़ाने और समाज को धर्म के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम भी बन रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now