नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामनवमी पर भोपाल में हुआ “ने करो 6” का भव्य विमोचन, भजन सम्राट अनूप जलोटा रहे मुख्य अतिथि – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
« Feb    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

रामनवमी पर भोपाल में हुआ “ने करो 6” का भव्य विमोचन, भजन सम्राट अनूप जलोटा रहे मुख्य अतिथि

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रामनवमी पर भोपाल में हुआ “ने करो 6” का भव्य विमोचन, भजन सम्राट अनूप जलोटा रहे मुख्य अतिथि

दमोह, 6 अप्रैल 2025:
दमोह के प्रख्यात लेखक सत्येंद्र साहू द्वारा रचित पुस्तक “ने करो 6” का भव्य विमोचन भोपाल स्थित अनूप जलोटा संगीत अकादमी में भजन सम्राट अनूप जलोटा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह आयोजन रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें साहित्य एवं संगीत प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

लेखक सत्येंद्र साहू ने इस अवसर पर बताया कि “ने करो 6” नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर सोच को मोड़ने का प्रयास है। वे अपने लेखन के माध्यम से समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

“ने करो” श्रृंखला के अब तक पाँच संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं, और यह छठा संस्करण डॉ. नवीन सोनी (ओम फ्रैक्चर एवं ट्रामा हॉस्पिटल, दमोह) के सौजन्य से प्रकाशित किया गया है। पुस्तक का मुखपृष्ठ आशुतोष वर्मा द्वारा तथा पृष्ठभाग नेहा साहू द्वारा डिजाइन किया गया है।

विमोचन समारोह में आर. के. शर्मा और पंडित आशीष दुबे का विशेष सहयोग रहा। साथ ही सुधार सत्ता प्रमुख गोपाल श्रीवास्तव, एडवोकेट रवि गोयल, अभिनेता-निर्देशक नितिन तेजराज, बख्शसी जी, बृजमोहन शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं प्रशंसकों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और लेखक को शुभकामनाएं दीं।

पुस्तक पाठकों के लिए ऑनलाइन भी उपलब्ध है और इच्छुक पाठक इसे घर बैठे लिंक के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं।
लेखक ने जानकारी दी कि पाठकों के उत्साह से प्रेरित होकर “ने करो 7” का प्रकाशन भी शीघ्र ही किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now