नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ का होली मिलन समारोह, जरूरतमंद बच्चों को बांटी रंग-गुलाल व पिचकारी – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
« Feb    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ का होली मिलन समारोह, जरूरतमंद बच्चों को बांटी रंग-गुलाल व पिचकारी

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

होली एवं होलिका दहन के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ द्वारा 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को रंग, गुलाल और पिचकारी का वितरण किया गया, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सैकड़ों बच्चों के साथ-साथ माताएं एवं बहनें भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार श्री अटल राजेंद्र जैन, संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री तनुज पाराशर, भारतीय मजदूर संघ के धर्मेंद्र चौबे, पंकज सोनी, शैलेन्द्र जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ से जुगल किशोर अग्रवाल, पत्रकार साथी संदीप शर्मा, लवी दुबे, उत्पल भट्ट, अनुराग पांडे सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि एवं संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री तनुज पाराशर ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ पिछले 11 वर्षों से निरंतर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को सनातन परंपरा से जोड़ना तथा हिंदू त्योहारों को शुद्ध, सांस्कृतिक और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज समाज का एक वर्ग हमारे पारंपरिक त्योहारों से दूर होता जा रहा है, ऐसे में सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रचार के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है।


संघ के प्रदेश महामंत्री श्री शैलेन्द्र जैन ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर होली जैसे पावन त्योहार को फूहड़ता का रूप दिया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ी अपने सांस्कृतिक मूल्यों से दूर होती जा रही है। ऐसे में बच्चों को सही परंपराओं से जोड़ने के लिए यह पहल एक सकारात्मक संदेश देती है।


भारतीय मजदूर संघ के धर्मेंद्र चौबे ने कहा कि सनातन धर्म की अच्छाइयों को जन-जन तक पहुंचाने का यह एक सशक्त माध्यम है, जिसे मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ पूरी निष्ठा से निभा रहा है। वहीं, उमेश महाराज ने सभी उपस्थितजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सेवा, संस्कृति और संस्कार का संगम बने इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि त्योहार केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम हैं

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now