नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन शातिर बाइक चोर दबोचे – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन शातिर बाइक चोर दबोचे

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह। कोतवाली थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 95 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 23 जून 2026 को वसुंधरा कॉलोनी निवासी कृष्णकांत मिश्रा की होंडा ड्रीम योगा मोटरसाइकिल डायमंड पार्क से चोरी हो गई थी। वहीं 26 जून 2026 को सिंचाई कॉलोनी निवासी रमाकांत सेन की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल उनके घर के पास से चोरी कर ली गई थी। दोनों मामलों में कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 30 जून को संदेह के आधार पर निशांक विश्वकर्मा, हर्ष विश्वकर्मा और सुनील उर्फ लोचन ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में निशांक और हर्ष ने डायमंड पार्क से होंडा ड्रीम योगा तथा संजय ड्राइव, सागर से हीरो आई-स्मार्ट मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। वहीं सुनील उर्फ लोचन ने सिंचाई कॉलोनी से हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से होंडा ड्रीम योगा (MP 04 ZM 8069), हीरो एचएफ डीलक्स (MP 15 MX 8550) और हीरो आई-स्मार्ट (MP 15 MS 7204) बरामद कर जब्त कर ली हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार, उप निरीक्षक साहब सिंह, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक ओमप्रकाश रैकवार, प्रमोद सिंह, गणपत अहिरवार, देशराज सिंह तथा साइबर सेल के आरक्षक मयंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now