दमोह में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा 150 से अधिक मोटरसाइकिलों पर सवार पुलिस जवानों ने दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा
150 से अधिक मोटरसाइकिलों पर सवार पुलिस जवानों ने दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश
दमोह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार, 10 अगस्त को दमोह पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में दमोह पुलिस की 150 से अधिक मोटरसाइकिलें शामिल रहीं। पुलिस अधिकारी एवं जवान हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। यात्रा के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए नागरिकों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का संचार किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य पुलिस बल के साथ-साथ आमजन में भी राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करना है। उन्होंने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाने तथा राष्ट्रीय ध्वज का सदैव सम्मान करने की अपील की।

तिरंगा यात्रा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एच.आर. पांडेय, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद कंगाली, निरीक्षक दलबीर सिंह मार्को, निरीक्षक मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
दमोह पुलिस की इस भव्य तिरंगा यात्रा ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया और लोगों को स्वतंत्रता दिवस के पर्व को राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाने का संदेश दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



