नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 200 साल पुराने पीपल के वृक्ष की विशाल डाल गिरी, बड़ा हादसा टला; रानी दुर्गावती स्कूल की छात्राएं बाल-बाल बचीं – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

200 साल पुराने पीपल के वृक्ष की विशाल डाल गिरी, बड़ा हादसा टला; रानी दुर्गावती स्कूल की छात्राएं बाल-बाल बचीं

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

200 साल पुराने पीपल के वृक्ष की विशाल डाल गिरी, बड़ा हादसा टला; रानी दुर्गावती स्कूल की छात्राएं बाल-बाल बचीं

दमोह। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुबह से हो रही तेज बारिश के बाद दोपहर करीब 1 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। शहर के रानी दुर्गावती स्कूल के पीछे स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने पीपल के वृक्ष की विशाल डाल अचानक टूटकर स्कूल की छत और उससे लगी गली में गिर गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय मौसम साफ हो चुका था, लेकिन बारिश के कारण वृक्ष की एक भारी शाखा अचानक टूट गई। जिस स्थान पर डाल गिरी, वहां से स्कूल की छात्राओं का आवागमन होता है। गनीमत रही कि उस समय कोई छात्रा या राहगीर वहां मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी। हादसे में स्कूल की बालकनी और छत का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पीपल का प्राचीन वृक्ष करीब 200 वर्ष पुराना है और रानी दुर्गावती स्कूल के निर्माण से भी पहले से यहां मौजूद है। लोगों का मानना है कि लगातार हो रही बारिश और वृक्ष की पुरानी अवस्था के कारण यह घटना हुई।


गौरतलब है कि बरसात के मौसम में जर्जर और पुराने वृक्ष लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कुछ दिन पहले जबलपुर से कुंडलपुर दर्शन कर लौट रहे एक दंपति की भी रास्ते में वृक्ष गिरने से मौत हो गई थी। ऐसे में यह घटना प्रशासन के लिए भी चेतावनी है कि पुराने और जर्जर वृक्षों का समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।


इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शहर में स्थित पुराने और जोखिमपूर्ण वृक्षों का सर्वे कराया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर उनकी छंटाई या अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now