बारिश के बीच दमोह में जोश से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया ध्वजारोहण
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

बारिश के बीच दमोह में जोश से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया ध्वजारोहण
दमोह, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दमोह के तहसील मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया। लगातार बारिश के बावजूद समारोह में लोगों, विद्यार्थियों और युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।



समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से किया गया। राज्यमंत्री ने अपने संबोधन में दमोह जिले में सड़क, जल, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।


कार्यक्रम में करीब 1500 विद्यार्थियों ने सामूहिक पीटी एवं व्यायाम प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान तेज बारिश के कारण प्रस्तुतियां प्रभावित हुईं, लेकिन विद्यार्थियों के उत्साह की अतिथियों ने सराहना की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आमजन समारोह में मौजूद रहे।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं लोकतंत्र सेनानियों का भी माला, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।


समारोह में सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space




