नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , उप सरपंच पति चला रहे पंचायत दमोह जिले के रनेह ग्राम का मामला।निर्वाचित महिला उपसरपंच के पति द्वारा ली गई शपथ मामले की  हुई शिकायत। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

उप सरपंच पति चला रहे पंचायत दमोह जिले के रनेह ग्राम का मामला।निर्वाचित महिला उपसरपंच के पति द्वारा ली गई शपथ मामले की  हुई शिकायत।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

उप सरपंच पति चला रहे पंचायत दमोह जिले के रनेह ग्राम का मामला।निर्वाचित महिला उपसरपंच के पति द्वारा ली गई शपथ मामले की  हुई शिकायत।

भारत सरकार ने महिलाओं को सशक्तिकरण के उद्देश्य से पंचायती राज में भले ही 50% आरक्षण दिया हुआ है कि महिलाएं सशक्त हो सके और समाज में पुरुषों की तरह ही बराबरी से राजनीति में मौका मिल सके लेकिन कुछ लोग आज भी महिलाओं को दबा कुचला मानकर महिला सीट हो जाने के कारण अपनी पत्नी को चुनाव तो लडा देते हैं लेकिन उन्हें बराबरी का दर्जा देना नहीं चाहते यही वजह है कि मध्य प्रदेश के दमोह जिले के ग्राम रनेह में पंचायती चुनाव में

उप सरपंच बनी पत्नी की जगह उनके पति राममिलन तिवारी
ही पंचायत चला रहे हैं यहां तक कि शपथ ग्रहण समारोह तक में अपनी पत्नी को लाना उचित नहीं समझा उन्हीं ने शपथ ली है ऐसे में देखना होगा कि कलेक्टर इस मामले पर क्या कार्यवाही करते हैं दमोह जिले की रनेह ग्राम के सचिव द्वारा जब शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया जा रहा था तो कम से कम 10 महिला पंचों की जगह उनके पतियों को शपथ दिलाई गई जिसकी की शिकायत रनेह ग्राम वासी ने की है उन्होंने अपनी शिकायत में कहा।

पंचयात रनेह में नव निर्वाचित उपसरपंच एवम पंचों का शपथ ग्रहण समारोह था जिसमे शासन के निर्देश अनुसार जो निर्वाचित प्रतिनिधि है उनको ही शपथ दिलाई जाना थी पर ग्राम पंचयात रनेह जनपद पंचायत हटा जिला दमोह ( म.प्र . ) में पंचयात राज अधिनियम की खुली उपेक्षा करते हुये महिला उपसरपंच विमला बाई की जगह उनके पति राममिलन तिवारी ने शपथ ली और महिला उपसरपंच के

स्थान पर बैठकर पंचायत के कार्यों का संचालन किया जबकि महिला उपसरपंच पंचायत तक में उपस्थित नही हुई एवं दूसरी ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा भी शपथ ली गयी जो कि पंचायत राज अधिनिय एवं म.प्र . शासन , पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के पत्र क्र . 462 / 178 / 2015 / 22 – पी -2 दिनांक 28.04.2015 का खुला उलंघन है । वही 15 अगस्त की ग्राम सभा में भी उपसरपंच विमला बाई की जगह उनके पति

राममिलन तिवारी ने ही कार्यक्रम में भाग लिया एवम अपनी गुंडा गर्दी दिखाते हुए ग्राम सभा को ही समाप्त करने का फरमान सुना दिया और कर्मचारियों को ही पद से हटाने की बात करते हुए पंचयात को अपनी खुद की सम्पदा समझ कर कार्य कर रहे थे इनके लड़के की आपराधिक छवि और गुंडा गर्दी के कारण गांव के सब लोग डरते हैं जिससे कोई भी इनके पंचायत के नियम विरुध किये जा रहे कार्य के विरुद्ध नहीं बोलता है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now