नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला पंचायत अध्यक्ष पति के नए-नए कारनामे आए दिन सामने आते रहते हैं नया कारनामा।मामला जाने। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

जिला पंचायत अध्यक्ष पति के नए-नए कारनामे आए दिन सामने आते रहते हैं नया कारनामा।मामला जाने।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जिला पंचायत अध्यक्ष पति के नए-नए कारनामे आए दिन सामने आते रहते हैं नया कारनामा।मामला जाने।

जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के नए कारनामे को जानने से पहले उनके पुराने कारनामों पर एक नजर डालें

इसके अलावा पहले भी कांग्रेस के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया जब दमोह नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पदभार कार्यक्रम में दमोह आए थे तभी जिला पंचायत अध्यक्षा के पति
दमोह विधायक के साथ कई कांग्रेसी जन जिला पंचायत के सभागृह में बैठक लेते नजर आए जैसे कि जिला पंचायत अध्यक्ष का यह कार्यालय जिला पंचायत अध्यक्ष के पति का कार्यालय हो जिसे वह जब जैसे चाहे वैसे इस्तेमाल कर रहे हैं।

जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष पति द्वारा जो कार्यालय में लखन घनघोरिया और दमोह विधायक के साथ हुई सभागृह में बैठक की तस्वीरें सोशल मीडिया फेसबुक पर डाली गई जिसके बाद यह फोटो वायरल होते हुए लोग लिख रहे हैं कि जिला पंचायत के कार्यालय को अध्यक्षा पति द्वारा अपना राजनीतिक कार्यालय बना लिया गया है।


जिला पंचायत में आज परिसर की बैठक में जिला अध्यक्ष की दो दो गाड़ियां देख सभी हैरान दोनों गाड़ियों पर लिखा था जिला पंचायत अध्यक्ष।

आज जब हमारे कैमरामैन जिला पंचायत पहुंचे तो उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष लिखी हुई दो अलग-अलग नंबरों की गाड़ियां मिली जिससे यह सवाल खड़ा होता है कि क्या जिला पंचायत अध्यक्ष 2, 2 गाड़ियों का इस्तेमाल करती हैं या यह गाड़ी अध्यक्ष की है तो दूसरी गाड़ी अध्यक्ष के पति जो कि अध्यक्ष प्रतिनिधि कम अध्यक्ष ज्यादा नजर आ रहे हैं क्योंकि जिला पंचायत में जब भी जाओ तो जिला पंचायत अध्यक्ष की जगह उनके पति ही नजर आते हैं एक गाड़ी का नंबर MP 34 CA 0100 दूसरी गाड़ी का नंबर MP 04 OM 8120 इनके पूर्व के कारनामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दमोह कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था और पत्रकारों ने भी इस विषय में एक शिकायत दर्ज कराई थी उस पर कोई कार्यवाही ना होने की वजह से ही आज उनके इतने हौसले बुलंद हो रहे हैं कि वह जिला पंचायत कार्यालय को अपना निजी कार्यालय बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं

और जिला पंचायत में अपनी मनमानी चला रहे हैं ऐसे जिला पंचायत पति पर अगर सरकार संज्ञान नहीं लेती तो भविष्य में ऐसा कोई बड़ा घोटाला सामने आएगा और जिसमें जिला पंचायत के सभी अधिकारी व कर्मचारी फसेंगे।

अधिसूचना जारी होने के बावजूद भी कई जिला पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधि बैठक में देखे गए।

जिला पंचायत परिसर में बुलाई गई आज बैठक में जिला पंचायत प्रतिनिधि के पदभार कार्यक्रम में नाही प्रतिनिधि को जाने की मंजूरी थी ना पत्रकारों को उसके बावजूद भी कई जिला पंचायत सदस्यों के प्रतिनिधि अंदर बाहर होते नजर आ रहे हैं और कुछ अंदर बैठे भी नजर आ रहे हैं और उनके कार्यों में भी मदद करते देखे जा रहे हैं । बैठक में आने से पूर्व ही अधिसूचना जारी होने के बावजूद भी कुछ जिला पंचायत सदस्य अपने साथ एक प्रतिनिधि को लेकर आए जिससे वह अपनी मदद लेते दिखाई दिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now