एक हकीकत आज की राजनीति की।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

एक हकीकत आज की राजनीति की।
पहले लोग राजनीति में जन सेवा करने के उद्देश्य से राजनीति करते थे ताकि गरीब जनता की सेवा कर सके और साथ ही अपने समाज के लिए कुछ कर सके लेकिन राजनीति आज एक ऐसा मकड़जाल बन चुकी है कि जिससे ना ही जनता का भला हो रहा है ना ही आज के नए नए बन रहे राजनीतिक लोगों का क्योंकि जो भी राजनीति में नए-नए नेता बनते हैं वह तत्काल ही अपना फायदा देखने लगते हैं ना कि जनता के हितों को ध्यान में रखकर राजनीति करते हैं यही वजह है कि राजनीति में कदम रखते ही उन्हें तत्काल ही ठेके और काम मिलने लगता है राजनीति में नए-नए उतरे लोग भी इसे

राजनीतिक फायदा उठाकर खूब माल कमाते हैं और उन्हें लगता है शायद राजनीति यही है जबकि बड़े नेताओं की यह राजनीति और छोटे नेताओं को हमेशा के लिए दवा देने वाली राजनीति है कि आप राजनीति में आएं और समाज और जनकल्याण के काम छोड़ ठेकेदारी में लग जाए ताकि भविष्य में आप राजनीति के उच्च शिखर पर ना पहुंच पाए क्योंकि आपके कार्यों की कभी भी जांच बैठा दी जाएगी और आपका राजनीतिक कैरियर खत्म कर दिया जाएगा।

ऐसा ही कुछ आज की राजनीति में देखने को मिल रहा है जोकि एक चिंता का विषय बना हुआ है और छोटू राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह राजनीति में पैसा कमाने के लिए आए हैं या आगे बढ़कर देश एवं जनता की सेवा करने के उद्देश्य से राजनीति में आए हैं अगर वह पैसा कमाने के उद्देश्य से आए हैं तो पैसा तो उन्हें मिलेगा परंतु समाज में मान सम्मान और नाम नहीं मिलेगा। ऐसे में नए-नए राजनीति में कदम रखने वाले नेताओं को भी सोचना चाहिए कि अगर राजनीति में आपको अपना वजूद

और अपनी राजनीति को उस शिखर तक ले जाना है जहां पर आप देश सेवा के साथ-साथ अपने शहर व अपने परिवार का नाम रोशन कर सकें तो उन्हें तत्काल का फायदा छोड़ जनहित के कार्य मैं लगना चाहिए न कि ठेकेदारी करने में क्योंकि आपको छोटे-मोटे ठेका देकर यह बड़े राजनीतिक अपनी जगह और अपना विधानसभा लोकसभा क्षेत्र आपसे बचाना चाहते हैं ताकि आप कभी इतने बड़े नेता ना बन सके जिससे आप कभी विधानसभा और लोकसभा लेवल की राजनीति कर सकें।

क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए महज चार पांच साल की राजनीति में अपना कैरियर बनाने वाले युवा नेता ने जमकर आंदोलन कर उन्होंने अपना नाम कमाया जनता ने भी उन्हें बहुत सराहा और एक समाज के बड़े नेता की तरह उन्हें जिला पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण और अकल्पनीय सफलता दिलाई जनता के इस प्यार और स्नेह को महज 40 लाख में बेचकर अपना राजनीतिक केरियर खत्म कर चुके ऐसे नेताओं से भी छोटे नेताओं को सबक लेना चाहिए आप सोच रहे होंगे कि इन पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही तो आपको बता दें कि अब कार्यवाही इसलिए नहीं हो रही क्योंकि यह जब भी बड़ा नेता बनने की कोशिश करेंगे तो यह जांच की तलवार उसकी राजनीतिक कैरियर को दो फाड़ कर देगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space



