नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , थाने के सामने शराबखोरी, फिर भी प्रेस विज्ञप्ति में कार्रवाई का दावा; क्या यह नियमित निगरानी की विफलता नहीं? – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

थाने के सामने शराबखोरी, फिर भी प्रेस विज्ञप्ति में कार्रवाई का दावा; क्या यह नियमित निगरानी की विफलता नहीं?

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह। कोतवाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में तहसील ग्राउंड में शराब पीकर माहौल खराब करने वाले पांच लोगों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतें मिलने के बाद दबिश देकर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

हालांकि इस कार्रवाई को लेकर शहर में कई सवाल भी उठ रहे हैं। जिस तहसील ग्राउंड की बात पुलिस कर रही है, वह कोतवाली थाने के ठीक सामने स्थित है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि यह स्थान लंबे समय से शराबखोरी और अराजक तत्वों का अड्डा बना हुआ था, तो स्थानीय पुलिस की नियमित गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि सोशल मीडिया पर शिकायतें आने के बाद ही कार्रवाई की गई, तो इससे यह भी संकेत मिलता है कि पहले इन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं था। लोगों का मानना है कि थाने के सामने ही सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी होना पुलिस की सतत निगरानी व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाता है।


शहरवासियों का कहना है कि केवल प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्रवाई का प्रचार करना पर्याप्त नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर नियमित गश्त, निगरानी और प्रभावी रोकथाम की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।
अब देखना होगा कि कोतवाली पुलिस तहसील ग्राउंड सहित शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लगातार अभियान चलाकर शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाती है या यह कार्रवाई केवल एक दिन तक सीमित रह जाती है।

कोतवाली पुलिस द्वारा तहसील ग्राउण्ड दमोह मे शराब पीकर माहौल खराब करने वाले आरोपियो के विरूद्ध की कार्यवाही

सोशल मीडिया के माध्यम से तहसील ग्राउण्ड मे अराजक तत्वो द्वारा शराब पीकर माहौल खराब करने संबंधी शिकायते प्राप्त हो रही थी । पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी करने वाले आरोपियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । जो पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन , अति0 पुलिस अधीक्षक दमोह श्री सुजीत भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एचआर पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा टीम गठित की गयी थी जो आज दिनाँक 13.07.26 को तहसील ग्राउण्ड मे दबिस दी गयी जिसमे पाँच व्यक्तियो के शराब पीते हुए तहसील ग्राउण्ड एवं उसके आसपास पाये जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं प्रतिवंधात्मक कार्यवाही भी की गयी है ।
नाम आरोपी –
1. अनवेश पिता संजय सिह निवासी कसाई मंडी दमोह
2. सौरभ पिता मनोहर राय निवासी नया बाजार नं. 5 दमोह
3. देवेन्द्र पिता नर्वदा प्रसाद सूर्यवंशी निवासी बडापुरा बजरिया बार्ड नं. 4 दमोह
4. जानकारी पिता गंगाराम चक्रवर्ती निवासी बजरिया वार्ड नं. 3 दमोह
5. सुखचैन पिता खूबचंद्र चक्रवर्ती निवासी बजरिया वार्ड नं. 3 दमोह

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम – थाना इंचार्ज कोतवाली उनि. नीतेश जैन प्र.आर. नरेन्द्र अहिरवार , प्र.आर. अभिषेक चौबे ,प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार , आर. भूपेन्द्र पाण्डेय , आर. रानू राय

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now