नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रक्षाबंधन के पर्व पर छाया खौफ, दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

रक्षाबंधन के पर्व पर छाया खौफ, दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रक्षाबंधन के पर्व पर छाया खौफ, दो भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला

राखी बांधने से पहले भाइयों पर टूटा हमला, चाकूबाजी में दोनों घायल

मारपीट के बाद चाकू से किया हमला, जबलपुर रेफर; आरोपी पुलिस अभिरक्षा में
दमोह। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुवार रात शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। उमा मिस्त्री तलैया और घंटाघर के बीच कपिल जनरल स्टोर के पास लता केसरवानी के प्रतिष्ठान में काम करने वाले दो युवकों पर करीब आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान चाकू से हमला किए जाने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, कार्तिक अहिरवार पिता दुर्गादास, उम्र 22 वर्ष, निवासी फुटेरा वार्ड-2 और समीर अहिरवार, उम्र 23 वर्ष, गुरुवार रात करीब 9:30 बजे ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों को रोककर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ऐश्वर्य सिंह राजपूत ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले।
पुलिस ने मामले में आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के कारणों और चाकूबाजी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now