महाकाल लोक शिवार्पण को जिले भर में उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह/भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 अक्टूबर को उज्जैन में आयोजित बाबा महाकाल लोक शिवार्पण के कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए संपूर्ण जिले के सभी 22 मंडल एवं समस्त ग्राम केंद्रों पर तैयारियां की जा रही है।

जिले के कार्यक्रम प्रभारी अमित बजाज ने जानकारी देते हुए बताया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता संपूर्ण जिले में समस्त मंडल एवं ग्राम केंद्रों पर 10 अक्टूबर को प्रातः6:00 बजे से 8:00 बजे तक प्रभात फेरी के माध्यम से जन जागरण करेंगे एवं 10 अक्टूबर को सायं 7:00 बजे से समस्त कार्यकर्ता अपने घरों में एक दीप बाबा महाकाल के नाम से जलाकर के अपने घरों में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करेंगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया 11 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे से 11:30 बजे तक जिले भर के प्रमुख मंदिर एवं शिवालयों में पूजन अभिषेक का कार्यक्रम होगा एवं 11 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से समस्त कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन के साथ देखेंगे ।

उन्होंने जिले की धर्म प्रेमी जनता से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की हैं |कार्यक्रम प्रभारी ने बताया कि सोमबार को प्रातः 6 बजे प्रभात फेरी कार्यक्रम राधा रमण मंदिर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी जिसमें दीनदयाल मंडल एवं दमयंती मंडल के पदाधिकारी युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठो के जिला एवं नगर पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी |
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






