नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह में नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिले के सरकारी शराब दुकानों पर। जिससे जनता में जा रहा गलत संदेश। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह में नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिले के सरकारी शराब दुकानों पर। जिससे जनता में जा रहा गलत संदेश।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह ,नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिले के सरकारी शराब दुकानों पर। जिससे जनता में जा रहा गलत संदेश जब सरकार ही शराब के लाइसेंस देकर शराब बांटने में लगी है तो भला नशा मुक्त अभियान चलाने का क्या मतलब। सरकार की मंशा अनुसार नहीं हो रहा कार्य।

प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार नशा मुक्त हो प्रदेश अभियान के तहत पुलिस को दिए गए दिशा निर्देश पर जिले के मुखिया डीआर तेनीवार के दिशा निर्देश पर दमोह जिले की पुलिस पालन करते हुए नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत ऐसे ऐसे कारनामे करने में लगे हुए हैं जो कि सरकार की मंशा अनुसार दिखाई नहीं दे रहे नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत शासन की मंशा के अनुसार लोगों में जनजागृति लाना और नई पीढ़ी को नशे से बचाने के उद्देश्य भोपाल से प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया गया है

कि प्रदेश में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत लोगों को जनजागृति के माध्यम से नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने के अभियान चलाए जाए स्कूलों और कालेजों में जाकर नई पीढ़ी को नशे से कैसे बचें ऐसी कार्यशाला स्कूलों एवं कॉलेजों में चलाई जाए जिससे नई पीढ़ी नशे से दूर रह सके।

शासन के इस आदेश की मंशा आने वाले समय में शायद बिहार और गुजरात की तर्ज पर प्रदेश को नशा मुक्त करने की तैयारी अभी से की जा रही है ताकि जब शासन प्रशासन द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त किया जाए तो नई पीढ़ी उससे दूर रहे और नशे से प्रभावित ना हो ताकि नशा मुक्त प्रदेश बनाने में शासन प्रशासन को उस वक्त ज्यादा शख्ती ना करना पड़े और प्रदेश में नशाबंदी सफल हो सके।

लेकिन दमोह नगर में कुछ अलग ही नजारे देखने को मिल रहे हैं जहां पिछले दिनों दमोह कोतवाली पुलिस कई कैमरो के साथ शहर के बीयर बारों और शराब दुकानों में नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत देखी गई नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत दमोह पुलिस बीयर बार की किचन तक में पहुंच गई अब भला बीयर बार की किचन में नशा मुक्त अभियान का क्या लेना-देना यह तो दमोह श्री पुलिस ही भली-भांति बता सकती है तो वही कल बीती रात दमोह देहात थाना के अंतर्गत कई बीयर बारों में भी जाकर नशा मुक्त अभियान चलाया गया जबकि सरकार द्वारा यह सभी लाइसेंसी शराब दुकानें हैं।

एक तरफ प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है तो वही कई वर्षों से भगवती मानव कल्याण संगठन के लोग नशा मुक्त प्रदेश बनाने के उद्देश्य अवैध शराब को पकड़वाने में लगे हुए हैं उनकी इस मुहिम को रोकने के लिए पथरिया थाना अंतर्गत भगवती मानव कल्याण संगठन के कुछ लोगों पर पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है जिसका ज्ञापन बीते दिनों भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा दमोह एसपी को दिया गया और बताया गया कि यह मुकदमे हमारे संगठन को अवैध शराब बेचने वाले माफियाओं द्वारा कराई गई है जिसकी जांच कर उचित कार्यवाही की जाए और हमारे संगठन के लोगों को बेवजह झूठे मुकदमों में ना फसाया जाए पुलिस द्वारा जब ऐसे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं और उन पर सवाल खड़े होते हैं तो फिर प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार नशा मुक्त अभियान को एक भारी धक्का पहुंचाने का काम भी पुलिस द्वारा किया प्रतीत होता है।

दमोह पुलिस को चाहिए कि सरकार की मंशा अनुसार नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत स्कूली छात्र छात्राओं को स्कूल और कॉलेज में जाकर नशा मुक्त अभियान के अंतर्गत जन जागृति अभियान चलाना चाहिए और दमोह जिले की सभी अंग्रेजी और देसी शराब दुकान के बाहर जो खुले में शराब पीते हैं ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए और देसी शराब दुकानों के बाहर जो अवैध अहाते चल रहे हैं उन पर भी सख्ती से कार्रवाई करना चाहिए ताकि सड़कों पर बैठे शराबियों से आम जनता को होने वाली दिक्कतों से दूर किया जाए और साथ ही नशा मुक्त अभियान सफल हो सके।फैमिली रेस्टोरेंट भी जमकर ग्राहकों को अपने यहां बैठाकर शराब परोस रहे हैं जो कि सरकार की मंशा अनुसार ऐसी जगहों पर शराब नहीं पिलाई जा सकती पुलिस इस पर भी कोई ध्यान नहीं दे रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now