नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह सांसद द्वारा प्रशासन को दी जा रही बधाई तो क्यों नहीं रुक रहा हरिजनों पर अत्याचार। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

April 2026
M T W T F S S
« Mar    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह सांसद द्वारा प्रशासन को दी जा रही बधाई तो क्यों नहीं रुक रहा हरिजनों पर अत्याचार।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह सांसद द्वारा प्रशासन को दी जा रही बधाई तो क्यों नहीं रुक रहा हरिजनों पर अत्याचार।

दमोह सांसद थपथपा रहे प्रशासन की पीठ और प्रशासन की कर रहे वाहवाही लेकर नहीं रुक रहे हरिजन पर अत्याचार के मामले। देवरान पहुंचे विधायक अजय टंडन ने कहा।

दमोह जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर जहां प्रशासन पर सवालिया निशान खड़े किए दमोह के विधायक अजय टंडन ने।कल देवरान गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से की मुलाकात और हर संभव मदद देने की बात कही और शोक संवेदनाएं व्यक्त की दमोह जिले में बढ़ते अपराधों पर पुलिस द्वारा अंकुश लगाए जाने की जरूरत बता रहे हैं ।

और एक ही परिवार के 3 लोगों की जघन्य हत्याकांड में दमोह सांसद द्वारा प्रशासन की वाहवाही की जा रही है और पीठ थपथपाई जा रही है तो वही दमोह जिले में लगातार हरि जनों पर होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं ।

दमोह के देवरान पहुचे केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने शोक संवेदनायें व्यक्त की साथ ही कहा
दमोह के ग्राम देवरान में हुई घटना बहुत दुखद है लेकिन मैं प्रशासन के लिए बधाई देता हूं कि जितने कम समय में मुख्य आरोपी सहित अधिकांश लोगों की गिरफ्तारियां की गई हैं घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसी घटना दमोह के इतिहास में कहीं नहीं मिलती है
लेकिन ऐसी घटना घट जाए इन बातों के प्रति हम सभी को सजगता और गंभीरता के साथ विचार करना होगा।


ताजा मामला आज सुबह देव अहिरवाल को तीन गुल्ली के समीप गर्दन में धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया दमोह जिला अस्पताल से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया है बताया जा रहा है कि देव अहिरवाल ने एक दबंग को पैसे दिए थे जिससे वह अपने पैसे लगातार मांग रहा था यही वजह थी कि दबंग ने देव अहिरवाल पर जानलेवा हमला कर दिया ताकि पैसा भी ना देना पड़े और रास्ते का कांटा भी दूर हो जाए।

इस घटना को अंजाम देने वाले छोटू विश्वकर्मा के साथ अन्य 3 लोग भी थे बताया जा रहा है कि छोटू विश्वकर्मा पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है अन्य साथी फरार हैं सुबह-सुबह आई यह पहली घटना के बाद शाम होते होते सुभाष कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र अठया को मनोज ठाकुर और उनके साथियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया गनीमत रही कि तलवार गर्दन पर लगने ही वाली थी कि धर्मेंद्र अठया ने हाथ से तलवार ली तो उसे हाथ में गंभीर चोट आ गई जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया और उसने बताया कि मुझे भी बेवजह मारा गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now