दमोह जिले में फैलती लंपी नामक बीमारी से गायों को बचाने विशाल हिंदू गौ सेवा रक्षा समिति ने डॉक्टरों के साथ मिलकर कराया टीकाकरण।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

दमोह जिले में फैलती लंपी नामक बीमारी से गायों को बचाने विशाल हिंदू गौ सेवा रक्षा समिति ने डॉक्टरों के साथ मिलकर कराया टीकाकरण।
आज लंपी नामक बीमारी जो कि दमोह जिले में फैलती जा रही है। ग्राम सिहोरा पड़रिया के सरपंच द्वारा सूचना दी गई थी की ग्राम सिहोरा में 10 से 15 लंपी नामक बीमारी से गोवंश की मृत्यु हो चुकी है जिसको देखते हुए गांव मैं गोवंश के लिए लगाया गया टीकाकरण शिविर।

जिला उप संचालक पशु चिकित्सा सेवा अधिकारी द्वारा लगाया गया शिविर एवं विशाल हिंदू गौ सेवा रक्षा समिति द्वारा ग्राम वासियों को समझाइश दी गई कि अगर लंबी नामक बीमारी के लक्षण दिखाई पड़े तो तत्काल गौ रक्षा समिति या उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाओं को अवगत कराएं जिसमें डॉक्टर और शासकीय कर्मचारी संतोष विश्वकर्मा द्वारा घरेलू उपचार भी पशुपालकों को दिए गए की गरम पानी कर उसमें नीम की पत्तियां डाल दें और वह पानी ठंडा होने पर गाय को उसी पानी से नहलाएं दिन में दो बार जिस से लंबी बीमारी से बचाव संभव है।

घरेलू उपचार कर बीमारी को फैलने से रोका जा सके और गोवंश सुरक्षित रहे इस अभियान में प्रमुख रूप से विशाल हिंदू गौ सेवा रक्षा समिति के प्रमुख शैलेंद्र अवस्थी सचिन ठाकुर प्रिंस असाटी राहुल सिंह परिहार दशरथ सिंह परिहार अंकित जितेंद्र अवस्थी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






