नहीं रुक रहा है दमोह जिले में अज्ञात हत्याओं का सिलसिला। आज फिर मिला एसपी ऑफिस प्रांगण के नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव।
1 min read
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|

नहीं रुक रहा है दमोह जिले में अज्ञात हत्याओं का सिलसिला। आज फिर मिला एसपी ऑफिस प्रांगण के नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव।
दमोह जिले में बीते कई दिनों से अज्ञात शव मिलते रहते हैं जिसे अज्ञात ब्लाइंड मर्डर की श्रेणी में रखा जाता है ऐसे अपराध दमोह में निरंतर बढ़ते जा रहे हैं।

पिछले दिनों एक व्यक्ति की अधजली लाश शहर के मुस्की बाबा मैदान के पास मिली थी जिसका पुलिस द्वारा खुलासा करते हुए हत्या साबित हुई थी तो वही कुछ दिन पहले दमोह के मल्लपुरा निवासी रैकवार समाज के एक व्यक्ति का अज्ञात शव मिला था उस ब्लाइंड मर्डर को भी पुलिस द्वारा सुलझा कर हत्या करना बताया गया था।

आज दमोह एसपी बंगला की बाउंड्री के अंदर और एसपी ऑफिस की बाउंड्री के अंदर आने वाले नाले में एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिली है लाश के सड़ जाने से पूरे क्षेत्र में बदबू फैल गई तब जाकर पता चला कि एसपी बंगला और एसपी ऑफिस की बाउंड्री के अंदर आने वाला नाले में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है अभी तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है ना ही यह हत्या या आत्महत्या या मरने का कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है पोस्टमार्टम का इंतजार किया जा रहा है।

पिछले दिनों अज्ञात मिले शवों से जो खुलासे हुए हैं तो इस अज्ञात लाश पर भी सवाल उठना लाजमी है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए क्योंकि यह डेड बॉडी एसपी ऑफिस प्रांगण के नाले में मिली है । एसपी ऑफिस से एसपी बांग्ला तक 2 लेयर की तार फिंनसिंग होने के बावजूद भी यहां पर शव मिलना बहुत ही चिंतनीय बात है।

दमोह एसपी ने बताया कि अभी यह जो नाले में लाश मिली है उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त कराई जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






