नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस लगा रही भाजपा पर मध्यप्रदेश में 50 परसेंट कमीशन लेने का आरोप। भाजपा व जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान। जिससे कांग्रेस द्वारा लगाए गए इल्जाम सच नजर आ रहे। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
« Jan    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

कांग्रेस लगा रही भाजपा पर मध्यप्रदेश में 50 परसेंट कमीशन लेने का आरोप। भाजपा व जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान। जिससे कांग्रेस द्वारा लगाए गए इल्जाम सच नजर आ रहे। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह :आपको बता दें कि 2023 चुनावी वर्ष में भाजपा जहां ग्राम पंचायतों मैं पानी की तरह पैसा बहा रही है जिससे ग्रामो में काम हो और लोग आने वाले चुनाव में भाजपा को काम देख कर वोट दें। लेकिन उन्हीं कामों में हो रहे घटिया निर्माण कार्य ओर योजनाओं में लगाया जा रहा है पलीता। सरकार के घटिया निर्माण के कार्य ग्राम वासियों को मिलने वाली रोजगार गारंटी योजना मैं सरपंच सचिव और रोजगार सहायक मिलकर सभी कार्य मशीनों से करवा रहे हैं इनकी शिकायतें लगातार पेपरों में और सीएम हेल्पलाइन पर की जा रही हैं लेकिन इन सभी शिकायतों का बगैर निराकरण किये ही सीएम हेल्पलाइन बंद कर दी जाती है।

ग्रामों में चल रहे भ्रष्टाचार के खुलासे होने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी जांच के लिए नहीं जाते। जिससे कांग्रेस द्वारा लगाए गए 50 परसेंट कमीशन बाजी साफ देखने को मिलती है। अगर भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में इन्हीं सब भ्रष्टाचारियों को खुली छूट नहीं दी होती तो ।

और कर्नाटक में जो कांग्रेस द्वारा 40 परसेंट भ्रष्टाचार का मामला उठाया गया था उस पर ध्यान नहीं दिया अधिकारी और कई स्तर पर 40 परसेंट कमीशन धड़ल्ले से लेते रहे यही वजह है कि कर्नाटक की जनता को भी 40 परसेंट कमीशन की बात समझ में आई और कर्नाटक से भाजपा को उखाड़ फेंका गया। 2 दिन पहले दमोह पहुंचे जीतू पटवारी ने भी मध्यप्रदेश में हर काम के बदले 50 परसेंट कमीशन की बात कही।

पटेरा जनपद  पंचायत के इंजीनियर खरे आंखों पर पट्टी बांधकर कार्यों का मूल्यांकन कर रहे हैं। जिससे उन पर भी कांग्रेस के लगाए गए 50 परसेंट के आरोप सही साबित होते दिखाई दे रहे हैं

दमोह जिले की पटेरा जनपद पंचायत के ग्राम कुंवरपुर में इन दिनों भारी अनियमितताएं एवं भ्रष्टाचार देखा जा रहा है जिसकी खबरें लगातार सामने आ रही हैं और सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायतें की जा रही है लेकिन कमीशन खोरी के चलते यह सभी सीएम हेल्पलाइन अधिकारियों से मिलकर फोर्स क्लोज करवा दी जा रही है। ग्राम पंचायत कुंवरपुर का ताजा भ्रष्टाचार पूर्णतः घटिया निर्माण देखने को मिला। कार्य मिट्टी कटाव बाल निर्माण कार्य पिपरन घाट पर। कुंवरपुर जमाटा स्टोन ग्रेटेड बांध निर्माण कार्य बुंदेला बाबा घाट पर।


कुंवरपुर वर्क स्टोन ग्रेटेड बांध निर्माण कार्य पिपरन घाट पर। इन सभी कार्यों में घटिया निर्माण कराया जा रहा है साथ ही महात्मा गांधी रोजगार योजना के अंतर्गत रोजगार गारंटी के तहत इन सभी कार्यों मैं मजदूर लगाना चाहिए जबकि मजदूरों की जगह यह सभी कार्य जेसीबी मशीनों से कराया जा रहा है। सरपंच सचिव रोजगार सहायक मिलकर सभी कार्यों के फर्जी मस्टर डालकर पैसा निकाल रहे हैं।

मस्टर में चढ़े मजदूर भी सरपंच के रिश्तेदार व चुनाव में मदद करने वाले सरपंच के खास सहयोगीयों के नाम ही जॉब कार्ड बने हुए हैं जिन्हें सरपंच चुनाव जीतने पर घर बैठे मजदूरी दिला रहा है। जनपद पंचायत पटेरा के सीओ जैन साहब को इस मामले में कई बार शिकायतें किए जाने के बाद भी क्या वजह है कि पटेरा सीओ जैन साहब गंधारी की तरह आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हुए हैं। शिकायत मिलने पर शिकायत पर कार्यवाही ना करना कांग्रेस की 50 परसेंट कमीशन बाजी वाली सरकार बताना सही प्रतीत होता है

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now