नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दमोह के हनुमानगढ़ी मंदिर मै जबलपुर से आई बैंड पार्टी ने फेमस राम गीत राम आएंगे की बजाई धुन नाचने लगी दमोह की जनता। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

दमोह के हनुमानगढ़ी मंदिर मै जबलपुर से आई बैंड पार्टी ने फेमस राम गीत राम आएंगे की बजाई धुन नाचने लगी दमोह की जनता।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दमोह के हनुमानगढ़ी मंदिर मै जबलपुर से आई बैंड पार्टी ने फेमस राम गीत राम आएंगे की बजाई धुन नाचने लगी दमोह की जनता।

दमोह के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर की ख्याति संपूर्ण मध्य प्रदेश में फैली हुई है यहां विराजमान श्री हनुमान जी की मर्जी के बिना कोई भी कार्य संपन्न नहीं होता यहां भक्तों की बड़ी आस्था देखने को मिलती है यहां आए भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के मंदिर के उद्घाटन का पावन दिन 22 जनवरी आने वाली है जिससे भक्तों में काफी खुशी देखी जा रही है।

दमोह के हनुमानगढ़ी मंदिर को लोग अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर की तरह महात्वता और मान्यता देते है यही वजह है कि जिले के बाहर से भी भक्त यहां आते हैं और अपनी मान्यता मांगते हैं और प्रभु श्री राम और हनुमान गढ़ी के हनुमान से अपनी सारी मनोकामनाएं मांगते हैं और भगवान हनुमानगढ़ी के हनुमान सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं जबलपुर की अंतरराष्ट्रीय विशाल बैंड पार्टी जब भी दमोह में कोई भी प्रोग्राम करने आती है वह पहली प्रस्तुति दमोह के हनुमानगढ़ी मंदिर में देते हैं ऐसा ही आज

सुबह देखने को मिला जब अंतरराष्ट्रीय विशाल बैंड पार्टी दमोह किसी प्रोग्राम में आई है तो वह सुबह-सुबह दमोह के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची जहां पहुंचकर उन्होंने पहले हनुमान जी की आरती से प्रस्तुति चालू की उसके बाद भजन की प्रस्तुति दी जब हनुमानगढ़ी के हनुमान जी के सामने अभी के समय का सबसे

फेमस गीत की प्रस्तुति दी राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी की धुन पर लोगों की खुशियां देखते ही बन रही थी लोग नाचते दिखाई दिए अंतर्राष्ट्रीय विशाल बैंड पार्टी के संचालक से जब हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया कि दमोह के हनुमानगढ़ी मंदिर की असीम कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है और बनी हुई है यही वजह है कि दमोह जिले में 15 साल से जब भी प्रस्तुति देने आता हूं तो हनुमानगढ़ी मंदिर के श्री चरणों में भजनों की प्रस्तुति देते हैं और यहां के लोगों का स्नेह प्यार हमें मिलता रहता है आज हमने दमोह के हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी को अभी के समय का सबसे फेमस भजन राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी की प्रस्तुति दी

जिससे दमोह वासियों में काफी खुशी देखी गई और हनुमानगढ़ी के पंडित गोविंद महाराज जी ने हमें शाल श्रीफल और प्रसाद दिया और दमोह के लोगों ने हमें चाय नाश्ता कराया लोगों का स्नेह और प्यार हमारे ऊपर यूं ही बना रहता है यही वजह है कि हम पिछले 15 साल से दमोह आ रहे हैं और अपनी प्रस्तुति भगवान हनुमानगढ़ी में विराजमान हनुमान जी के श्री चरणों में देते आ रहे हैं

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now