नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शहर सहित दमोह जिला हुआ राममय चारों ओर श्री रामधुन की गूंज। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

शहर सहित दमोह जिला हुआ राममय चारों ओर श्री रामधुन की गूंज।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शहर सहित दमोह जिला हुआ राममय चारों ओर श्री रामधुन की गूंज।

अयोध्या के साथ-साथ, देश,प्रदेश व दमोह जिले मैं भी श्रीरामधुन गूंजी, रात भर चारों ओर श्रीराम धुन में भक्त, शहर- सहित जिले के छोटे से लेकर बड़े मंदिरों में और घरों में भी विधि विधान से पूजा पाठ, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और सजावट के साथ राम भक्तों में दिखा उत्साह,श्रीराम भगवान सहित साधु संतों की हो रही जय जयकार लग रहे जयकारे, शहर के जटाशंकर, बूंदाबहू मंदिर, बेलाताल, जेल मंदिर, हनुमानगढ़ी घंटाघर, राधा रमण, प्यासी मंदिर दमोह जिले के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर नाथ मंदिर में भी सुंदरकांड रामायण पाठ एवं भक्तों को भंडारे की व्यवस्था कराई गई।


दिनभर सभी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही थी और भक्तों में काफी प्रशंसा और खुशी देखी गई। शहर में चौराहे चौराहे पर डीजे बाजे की धुन पर लोग नाचते दिखाई दिए तो कई चौराहों पर हनुमान चालीसा भगवान श्री राम की आरती तो कई चौराहों पर भक्तों ने श्री राम को भोग लगाकर प्रसाद वितरण का आयोजन किया बकोली चौराहे हनुमान मंदिर पर जहां भक्तों ने भगवान श्री राम को बेरो का भोग लगाकर माता

शबरी के बेर सभी भक्तों को खिलाए तो घंटाघर पर जैन समाज द्वारा मीठा बांटकर भगवान श्री राम के आने की खुशी मनाई तो वहीं पुराने थाने पर सभी भक्तों ने सुंदरकांड का पाठ कर डीजे बाजे की धुन पर विशाल जुलूस निकाला तो टॉकीज चौराहे पर सभी दुकानदार और वार्ड वासियों ने मिलकर भगवान श्री राम की आरती की तो मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ ने भी 5 दिन तक डीजे पर हनुमान चालीसा और राम भक्ति के गीत संगीत का आयोजन किया है।

, दमोह कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मूड़ मै रहा एसडीएम दमोह आरएल बागरी, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी सहित टीआई कोतवाली आनंद सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी दमोह देहात विजय सिंह राजपूत सहित और भी पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल पूरी व्यवस्थाओं के साथ अलर्ट रहा, यहां मंदिरों के पुजारी भी विशेष व्यवस्था बनाने में जुटे दिखाईं दिए.

लगभग सभी मंदिरों में विधि विधान से पूजा पाठ उपरांत प्रसाद वितरण किया गया. अयोध्या से सीधा लाइव मंदिरों के बाहर लगी एलएडी में देखा और सुना. जहां पुलिस-प्रशासन का पूरा अमला तैनात रहा. तो वहीं मंदिरों में विशेष पुलिस व्यवस्था देखी गई.पुलिस व्यवस्था में भगवान श्री राम के दरबार में राइफल सहित सैनिक तैनात रहे. कहीं खिचड़ी का भोग तो कहीं शबरी के झूठे बेर कहीं हलुआ तो कहीं पूरी तो कहीं फल का भोग बट रहा है.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now