नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 2 साल के मासूम को कॉलर से पकड़कर पुल से लटका कर वीडियो बनाकर पुल से फेंक देने की धमकी देने वाले कलयुगी बाप के विरुद्ध मामला दर्ज। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

2 साल के मासूम को कॉलर से पकड़कर पुल से लटका कर वीडियो बनाकर पुल से फेंक देने की धमकी देने वाले कलयुगी बाप के विरुद्ध मामला दर्ज।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

2 साल के मासूम को कॉलर से पकड़कर पुल से लटका कर वीडियो बनाकर पुल से फेंक देने की धमकी देने वाले कलयुगी बाप के विरुद्ध मामला दर्ज।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें जानने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

दमोह जिले के हटा ग्राम के रनेह थाना अंतर्गत आने वाले बंदा गांव के निवासी बलराम वर्मन द्वारा 29 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने ही बच्चे को कॉलर से पकड़कर पुल के ऊपर लटकाते हुए पुल से फेंक देनी की धमकी देते हुए एवं गाली गलौज करते हुए एक वीडियो बनाया गया उसके बाद उस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया गया उसके बाद लगातार लोगों द्वारा इस व्यक्ति को ट्रोल करते हुए लोगों ने इसकी गिरफ्तारी की

मांग करते हुए लगातार वीडियो वायरल किया जिस पर दमोह एसपी द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल ही हटा एसडीओपी को इस व्यक्ति के बारे में पता लगाकर कार्यवाही करने की बात कही गई हटा एसडीओपी द्वारा पतासाजी के बाद पता लगा कि वह रनेह थाना क्षेत्र का मामला है तब रनेह थाना प्रभारी को कार्यवाही के दिशा निर्देश दिए गए उस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करते हुए।

रनेह थाना प्रभारी प्रीती पांडे ने बताया कि 29 फरवरी 24 को थाना रनेह क्षेत्रान्तर्गत सूचनातंत्र द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम बलराम वर्मन हैं अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपने बच्चे को विडियो मे व्यारमा नदी के पुल की ग्रिल के ऊपर बच्चे का कॉलर पकड़कर पुल से लटका कर विडियो बनाकर विडियो पोस्ट किया है, विडियो में आरोपी अपने बच्चे को गाली-गलोच एवं पुल से नीचे फेकने की बात कहता दिख रहा है, वीडियो को मेरे द्वारा द्वारा संज्ञान में लेकर धारा 336, 294 ताहि.75 किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अन्तर्गत अपराध क्रमांक 25/24 विवेचना मे लिया गया हैं जिस पर कार्यवाही की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now