नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इमलाई गांव के सरपंच सचिव मलैया जी की आड़ में कर रहे अवैध उत्खनन। उत्खनन का तरीका भी गजब है आइए जाने क्या खबर है। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

इमलाई गांव के सरपंच सचिव मलैया जी की आड़ में कर रहे अवैध उत्खनन। उत्खनन का तरीका भी गजब है आइए जाने क्या खबर है।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

इमलाई गांव के सरपंच सचिव मलैया जी की आड़ में कर रहे अवैध उत्खनन। उत्खनन का तरीका भी गजब है आइए जाने क्या खबर है।

दमोह जिले में इन दिनों अवैध खनन जोरों से चल रहा है आपको बता दें कि जिले में ऐसी कई जगह है जहां पर अवैध उत्खनन चल रहा है लेकिन अब अवैध उत्खनन सरपंच व खनिज माफिया की मिलीभगत से सिस्टिमेट तरीके से चलाया जा रहा है जिससे पकड़े जाने का खतरा कम रहता है आपको बता दें ऐसा ही हाल दमोह जिले की इमलाई पंचायत में देखने को मिला पूरी कहानी आपको बता दें इमलाई गांव के मुख्य सड़क पर बने तालाब को जो प्रॉपर तरीके से बना हुआ है और प्रॉपर गहराई भी है लेकिन गर्मी की

वजह से खाली हो जाने से खनिज माफिया को खाली पड़े तालाब में दिखी मुरम जिससे उनकी आंखें जगमगा उठी यही वजह है कि फिर षड्यंत्र के तहत पंचायत द्वारा 2000 घन मीटर तालाब खोदने व तालाब के उत्खनन की मंजूरी ली गई दूसरी ओर खनिज माफिया ने भी 2000 घन मीटर परिवहन की मंजूरी ली पंचायत और खनिज माफिया का यह मिलीभगत कर तालाब से खनन कर मुरम बेचने के बीच अब कोई नहीं आ सकता लेकिन सरपंच यह भूल गए कि ग्राम के कोई भी तालाब खोदे जाएं उसे खोदने के

लिए मनरेगा डिपार्मेंट बनाया गया है जिससे लोगों को रोजगार मिलता है और तालाब खोदने का कार्य मनरेगा डिपार्टमेंट द्वारा कराया जाता है लेकिन सरपंच ने खनिज विभाग से मंजूरी ली ग्राम पंचायत के नाम पर और खनिज माफिया को वहां की खनिज संपदा निकालने की परमिशन दी जिससे खनिज माफिया द्वारा खुलेआम जेसीबी लगाकर इमलाई गांव की एक राजेश पांडे परिवार के खेत में कॉलोनी काटने की लिए खेत को बंजर बनाते हुए उसके खेत में मुरम डाली जा रही है जिसे ढाई हजार से अधिक रुपए मै पर डंफर बेची जा रही है जिससे खनिज माफिया को लाखों का फायदा हो रहा है और पंचायत में ली गई खनन की परमिशन से जहां सरपंच को मोटी कमाई हो रही है और पंचायत में काम करने वाले लोगों को काम नहीं मिल रहा है और लोग यहां से पलायन

करने को मजबूर है मनरेगा अधिकारी से इस संबंध में जब बात करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इस संबंध में जब सचिव से हमारे संवाददाता ने बात की तो सचिव द्वारा बताया गया यह काम मलैया जी का चल रहा है यानी की बड़े गोलमाल कर बड़े लोगों का नाम लेकर उन्हें भी बदनाम करने से नहीं चूक रहे सरपंच और खनिज माफिया जब हमारे संवाददाता ने मलैया जी के P,A सतीश जैन को फोन लगाया तो उन्होंने बताया मलैया जी का काम नहीं चल रहा है सचिव से मेरी बात कराओ फिर सचिव ने फोन नहीं उठाया अवैध उत्खनन की आगे की कहानी अगले समाचार पत्र में पिक्चर अभी बाकी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now