नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं और नाबालिक बच्चियों के फोटो एडिट कर बदनाम कर देने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

November 2026
M T W T F S S
« Oct    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं और नाबालिक बच्चियों के फोटो एडिट कर बदनाम कर देने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार। डेंजर भारत प्रमुख तनुज पाराशर दादा भाई

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं और नाबालिक बच्चियों के फोटो एडिट कर बदनाम कर देने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें जानने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।


पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी के द्वारा पीड़िता की अश्लील फोटों बनाकर वायरल करने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा व एसडीओपी पथरिया रघु केसरी के मार्ग दर्शन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।


इन दिनों सोशल मीडिया की चकाचौंध रील्स बनाने के चलते कई नाबालिक बच्चिया ठगी का शिकार बन रही है तो रील्स बनाने के चलते कई घटनाएं भी देखने को मिल रही है उसके बावजूद भी लोग बाग इन घटनाओं से कोई सबक नहीं ले रहे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में अब लोगों को सावधानी वर्तनी चाहिए क्योंकि आपकी बहन बेटियों को सोशल मीडिया पर ऐसे ठग आंख लगाए बैठे हैं कि आपकी बहन बेटियों की फोटो मिली और उन्होंने उस फोटो को एडिट कर ब्लैकमेलिंग शुरू की अगर कोई ब्लैकमेल नहीं करता फिर भी फोटो वीडियो का दुरुपयोग करता है तो उससे उस बहन बेटी की इज्जत दाव पर लग जाती है इसलिए सभी नाबालिक बहनों को अब सोशल मीडिया पर सोच समझ कर और पूरी सुरक्षा के साथ रहने की जरूरत है हमारे दमोह जिले की एक घटना से लोगों को सबक लेना चाहिए इस घटना में पीड़ित ने शिकायत की थी।


कि दिनांक 12.06.24 को पीड़िता ने रिपोर्ट लेख करायी थी कि आरोपी भोमा राम नि. सबाऊ पदमसिंह थाना गिडा जिला राजस्थान नाम के व्यक्ति के द्वारा पीड़िता की अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर वायरल करने के संबंध में रिपोर्ट लेख करायी थी। रिपोर्ट पर अपराध धारा 354 (घ) भा. द. वि. 67, 67 ए आईटी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर राजस्थान रवाना की गयी एवं आरोपी भोमाराम पिता गनेशा राम उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम सबाऊ पदम सिंह थाना गिड़ी जिला बड़मेर (राजस्थान) को दि. 03.07.24 को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी को पकड़ने वाली टीम के अधिकारी/कर्मचारी निरी सुधीर कुमार बैगी, उनि संतोष सिंह, सउनि बलविन्दर सिंह, प्रआर सौरभ टण्डन, प्रआर राकेश आठ्या (सायबर सेल दमोह) आर. ओमप्रकाश, आर. आकाश गौतम, एनआरएस कृष्णा नायक का योगदान रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

You may have missed