नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , देश की आजादी के बाद दमोह जिले में पहले अतिक्रमण कहे जाने वाली बिल्डिंग को प्रशासन के आदेश के बाद गिराया जा रहा है। डेंजर भारत की खबर का हुआ असर। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
« May    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

देश की आजादी के बाद दमोह जिले में पहले अतिक्रमण कहे जाने वाली बिल्डिंग को प्रशासन के आदेश के बाद गिराया जा रहा है। डेंजर भारत की खबर का हुआ असर।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

देश की आजादी के बाद दमोह जिले में पहले अतिक्रमण कहे जाने वाली बिल्डिंग को प्रशासन के आदेश के बाद गिराया जा रहा है। डेंजर भारत की खबर का हुआ असर।

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें जानने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

दमोह जिले में यूं तो अतिक्रमण जहां देखो वहां दिखाई देगा लेकिन आपको बता दें कि आजादी के बाद पक्की डबल स्टोरी बिल्डिंग नाले पर बनाई गई थी तो वह दमोह की हजारी बिल्डिंग और लाल बिल्डिंग के नाम से जाने वाली बिल्डिंग थी जो टंडन बिल्डिंग के पीछे और दिल्ली वाले कारखाने के आगे उमा मिस्त्री तलैया के पीछे बनी हुई थी जो अब जिला कलेक्टर के आदेश के बाद बिल्डिंग संचालक द्वारा खुद ही गिराई जा रही है इस बिल्डिंग के नीचे से जो नाला निकलता है वह शहर के कई वार्डो से होकर इस बिल्डिंग के नीचे से निकलता था जब यह बिल्डिंग बनाई गई होगी तब दमोह की आबादी 25 से 50000 हजार ही होगी आज दमोह

की जनसंख्या करीब 5 लाख से अधिक है जिस वजह से इस नाले का प्रयोग अधिक हो जाने के कारण हर बरसात में इस बिल्डिंग के नीचे निकले नाले की साफ सफाई ना हो होने की वजह से कई वार्डों के घरों में पानी भर जाता था जिस वजह से बरसात के दिनों में आए दिन समाचारों की सुर्खियां बनी यह बिल्डिंग के अतिक्रमण को गिराए जाने की बात की जाती रही लेकिन इस बिल्डिंग द्वारा किए गए अतिक्रमण को देखकर इस बिल्डिंग से लगे और भी

मकान मालिको ने उनकी देखा देखी नाले पर अतिक्रमण किए हुए हैं यह पुरानी बिल्डिंग होने की वजह से जर्जर हालत में भी थी जिस वजह से पूरी बिल्डिंग को हटाने के आदेश दिए गए अब देखना होगा इस बिल्डिंग की आड़ में जो आगे लोग अतिक्रमण किए हुए हैं उन लोगों का अतिक्रमण हटाकर नाले को इस अतिक्रमण से कब तक मुक्त कराया जा सकता है जब तक इस नाले की साफ सफाई नहीं होगी तब तक इस नाले से जुड़े कई वार्डों में बरसाती पानी भरने की घटनाएं हर बरसात में यूं ही आती रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now