नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शासन के नए आदेश से अब नहीं मिलेगा इस माह का राशन अगले माह। अगर आप राशन के लाभार्थी हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
« Aug    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

शासन के नए आदेश से अब नहीं मिलेगा इस माह का राशन अगले माह। अगर आप राशन के लाभार्थी हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शासन के नए आदेश से अब नहीं मिलेगा इस माह का राशन अगले माह। अगर आप राशन के लाभार्थी हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें।

अगस्त माह का राशन ले लें, यह राशन अगले माह में नहीं मिलेगा-कलेक्टर कोचर

अगले माह में सिर्फ सितम्बर का ही राशन मिलेगा

बड़ी बड़ी खबरों के बीच छूट जाती हैं छोटी महत्वपूर्ण खबरें जिनसे होता है जनता का सीधा सरोकार छोटी महत्वपूर्ण खबरें जानने के लिए देखते रहे डेंजर भारत।

 

दमोह : 29 अगस्त 2024

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जो लोग राशन की सुविधा का लाभ लेते हैं, जो लोग राशन दुकानों से राशन लेते हैं, उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण खबर है, सरकार ने नया निर्णय लिया है की अब 1 तारीख से 30 तारीख तक यानी किसी एक माह में जो आपको राशन मिलना है, वह अगले महीने नहीं मिलेगा, जिस महीने का राशन है, उसी महीने में मिलेगा। इसलिए उपभोक्ता गण इस बात का ध्यान रखें की अब 30 और 31 तारीख आ रही है,

यह अगस्त का महीना खत्म होने वाला है, यह महीना खत्म होने से पहले इस महीने का राशन ले लें, अन्यथा आपको यह राशन अगले महीने नहीं मिलेगा। वह इसलिये की जो मशीन है उसमें यह अगस्त माह का राशन दिखना बंद हो जाएगा, इसमें फिर सितंबर महीने का राशन दिखेगा। उन्होंने कहा अब नया नियम है कि जिस महीने का राशन है, आपको उसी महीने लेना पड़ेगा। जो उपभोक्ता राशन लेते हैं उन सभी से आग्रह है, राशन की दुकान पर शीघ्र जाए और अपने अधिकार का राशन माह अगस्त का राशन ले लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now