नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 81090 62404 , +91 81090 62404 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारी बारिश में आठ स्थानों पर फसे 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर बचाई जान। – DB News – Danger Bharat News

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
« Jul    
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

DB News – Danger Bharat News

www.dangerbharatnews.com

भारी बारिश में आठ स्थानों पर फसे 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर बचाई जान।

1 min read
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भारी बारिश में आठ स्थानों पर फसे 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर बचाई जान।

दमोह जिले में हो रही पिछले तीन दिनों से भारी बारिश के चलते दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं जिसमें दमोह जिले की सभी नदियां उफान पर हैं जिस वजह से लोगों के बारिश में फंसे होने की सूचना अलग अलग जगह से मिल रही है और कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के दिशा निर्देश पर नगर पालिका द्वारा रेस्क्यू टीम का गठन कर शहरी क्षेत्र में लोगों की मदद में लगी हुई है तो वही एनडीआरफ के जवान पूरे जिले में सक्रियता से काम कर रहे है दमोह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में रेस्क्यू टीम ने ग्राम बंशीपुर तहसील जबेरा में जलभराव में फंसे बिजली गिरने से घायल 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।तहसील तेंदूखेड़ा में पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों को जलभराव के बीच से सुरक्षित बाहर लाया गया।

ग्राम आंखखेड़ा में सरपंच के तबियत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें इलाज हेतु जलभराव से बाहर निकाला गया।
बांदकपुर में अस्पताल के चारों ओर जलभराव होने के कारण गर्भवती महिलाओं सहित 9 लोगो को सुरक्षित निकाल एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।


ग्राम बांसा तारखेड़ा में जलभराव होने के कारण रेस्क्यू टीम गांव तक गई परंतु ग्रामीणों के सुरक्षित होने के कारण प्रशासन से चर्चा कर रेस्क्यू समाप्त कर दिया गया।बिलाई चौकी में जलभराव होने के कारण चौकी स्टाफ एवं शासकीय रिकॉर्ड को सुरक्षित बाहर निकाला गया।नरसिंहगढ़ चौकी के अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा चकेरी में जलभराव होने के कारण दिनांक 11.09.24 को 10 लोगों को

सुरक्षित बाहर निकाला गया। तेज बहाव होने एवं शेष ग्रामीणों के सुरक्षित होने के कारण रात में रेस्क्यू रोक दिया गया एवं टीम को घटनास्थल पर ही रात्रि रोका गया। पुनः सुबह रेस्क्यू टीम ग्राम पहुंची लेकिन जलभराव कम होने एवं ग्रामीणों के सुरक्षित होने के कारण प्रशासन से चर्चा कर रेस्क्यू समाप्त किया गया।चौकी मुराछ थाना गैसाबाद में जलभराव की सूचना पर रात्रि दो बजे टीम को रवाना किया गया। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now